Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो हर किसी को बेहद पसंद आया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है और दर्शक इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस बीच अब आइए जान लेते हैं कि आखिर फिल्म को ट्रेलर को कितने व्यूज मिले हैं?
ट्रेलर को मिले इतने व्यूज
फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आज सुबह यानी 30 जुलाई को 4:15 पर रिलीज किया गया है. फिल् के ट्रेलर को लेकर लोगों में इतनी एक्साइटमेंट थी कि फैंस रातभर सोए भी नहीं. जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ, तो ये छा गया. खबर लिखे जाने तक इस ट्रेलर को रिलीज हुए 8 घंटे हो चुके हैं और अबतक इसने 9.8 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं.
शानदार VFX-म्यूजिक
फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर में शानदार VFX और इसके म्यूजिक ने फैंस का दिल जीत लिया, जो कोई भी फिल्म का ट्रेलर देख रहा है, वो इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है. लगभग चार मिनट के इस ट्रेलर में यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय समेत तमाम कलाकार नजर आए हैं.
कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
साथ ही अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को इसी साल यानी 2026 दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठाया है और इसकी रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है. ऐसे में अब ट्रेलर रिलीज के बाद लोगों में फिल्म की एक्साइटमेंट बढ़ गई है और हर कोई बेसब्री से दीवाली का इंतजार कर रहा है.
हनुमान को लोगों ने किया मिस
इसके अलावा अगर ट्रेलर की बात करें तो फिल्म के ट्रेलर में रावण बने यश की खूब चर्चा हो रही है. वहीं, साई पल्लवी ने भी सीता के किरदार में लोगों का दिल जीत लिया है और राम बने रणबीर कपूर का भी लोगों ने अलग अवतार देखा है. हालांकि, फिल्म के ट्रेलर में लोगों ने हनुमान को मिस किया.
यह भी पढ़ें- Ramayana के ट्रेलर में नहीं दिखे ‘हनुमान’, फैंस ने पूछे सवाल, सनी देओल के नजर ना आने की वजह क्या?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines