Ramayana Trailer Release: नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म को लेकर लोगों में बेहद एक्साइटमेंट है, जो फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद और भी बढ़ गई है. फिल्म ‘रामायण’ को ट्रेलर आज यानी 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया गया है. फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. ट्रेलर को लेकर एक अलग ही लेवल का बज बना हुआ है.
फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज
साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर बेहद कमाल का है. ट्रेलर की बात करें तो इसमें हर किसी ने बेहद शानदार काम किया है. फिल्म के ट्रेलर में राम बने रणबीर कपूर, सीता माता के किरदार में साई पल्लवी, रावण के रोल में यश, दशरथ के किरदार में अरुण गोविल और लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे नजर आए हैं.
धमाकेदार इंट्रो के साथ हुई यश की एंट्री
फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर की बात करें तो लगभग चार मिनट के इस ट्रेलर में यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह सहित तमाम कलाकार नजर आए हैं. मेकर्स ने एक धमाकेदार इंट्रो के साथ साउथ सुपरस्टार यश को रावण के किरदार में पेश किया है, जो आते ही छा गए हैं.
तीनों लोकों का स्वामी
ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि रावण तीनों लोकों का स्वामी बन चुका है. इस किरदार में यश भारी-भरकम, जटाधारी लुक में बड़ी-बड़ी सेनाओं से अकेले ही युद्ध करते नजर आ रहे हैं. रावण का अहंकार मिटाने और पृथ्वी पर बढ़ते पाप का बोझ कम करने के लिए भगवान विष्णु, श्रीराम के रूप में जन्म लेते हैं.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर राम के रोल में हैं. वहीं, साई पल्लवी सीता के किरदार में हैं. रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म में सनी देओल हनुमान का रोल प्ले करने वाले हैं और यश रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, दशरथ का रोल प्ले करेंगे. वहीं रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय जैसे स्टार्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज की अगर बात करें तो इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट इस साल यानी 2026 दीवाली के मौके पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है.
यह भी पढ़ें- क्या 150 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी The Odyssey, भारत में 13वें दिन कैसा है फिल्म का हाल?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines