Ramayana Trailer: साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘रामायण’ का ट्रेलर आज 30 जुलाई को रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर हर किसी को बेहद पसंद आया है और लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की है. भले ही लोगों को ट्रेलर पसंद आया है, लेकिन एक सवाल हर किसी के जहन में और वो ये कि आखिर ‘हनुमान’ कहां हैं? जी हां, फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर देखने के बाद लोगों ने हनुमान को लेकर सवाल किए हैं.
क्यों ट्रेलर में नजर नहीं आए ‘हनुमान’?
दरअसल, नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ में सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आने वाले हैं. कुछ ही दिनों पहले दिल्ली में हुए फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान खुद सनी देओल ने बताया था कि उन्होंने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है और उनका किरदार फिल्म के दूसरे भाग में ज्यादा अहम होगा. इसलिए ‘रामायण: पार्ट 1’ के ट्रेलर में हनुमान के रूप में सनी देओल की झलक नहीं दिखाई गई है.
लोगों ने किए सवाल
फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर देखने के बाद कई लोगों ने सवाल किए हैं कि आखिर ट्रेलर में हनुमान क्यों नहीं हैं? क्यों हनुमान की झलक नहीं देखने को मिली? इस तरह के तमाम सवाल फैंस और यूजर्स ने पूछे हैं. हालांकि, फिल्म के ट्रेलर में जितने भी स्टार्स नजर आए हैं, उन सबकी तारीफ की जा रही है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
वहीं, अगर ट्रेलर की बात करें तो फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज किया गया है. फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड थे और सुबह तक सोए भी नहीं. इससे ये साबित होता है कि फिल्म को लेकर लोगों में कितना एक्साइटमेंट है. साथ ही अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी.
फिल्म की कास्ट
फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर राम, यश रावण, साई पल्लवी सीता, अरुण गोविल दशरथ, रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं. अब हर किसी को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल करती है.
यह भी पढ़ें- क्यों ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज हुआ Ramayana का ट्रेलर, 4 मिनट 9 सेकंड के वीडियो में क्या-क्या है खास?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines