Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार अपडेट्स आते रहते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक फिल्म को लेकर चर्चा सुनने को मिल जाती है. इस बीच अब फिर से फिल्म से एक और अहम जानकारी लीक हो गई है. फिल्म में माता सीता के पिता का किरदार कौन निभा रहा है ये बड़ी जानकारी अब लीक हो गई है. आइए जानते हैं कि राजा जनक का किरदार कौन निभा रहा है?
राजीव कुमार हो सकते हैं अहम हिस्सा
Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, कई ऑनलाइन पोस्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म ‘रामायण’ में राजीव कुमार माता सीता के पिता और राजा जनक का किरदार निभाने वाले हैं. राजा जनक सिर्फ माता सीता के पिता ही नहीं बल्कि उनका रामायण की कहानी में बेहद महत्वपूर्ण स्थान है. अगर राजीव कुमार को लेकर उड़ी ये अफवाह सही निकलती है, तो वो भी इस फिल्म का अहम हिस्सा होंगे. हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इस कास्टिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
क्या बोले थे राजीव?
इतना ही नहीं बल्कि अगर रिपोर्ट्स की मानें तो ये भी सुनने में आया है कि अभिनेता ने इसी साल जुलाई में फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. साथ ही उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर भी खुशी जाहिर की थी. राजीव ने फिल्म की यात्रा का हिस्सा बनने को अपने लिए सम्मान बताया था.
मेकर्स ने अभी नहीं किया है कंफर्म
बता दें कि उनके इस पोस्ट के बाद से ही फैंस उनके किरदार को लेकर कयास लगा रहे हैं और यही वजह है कि अब ऑनलाइन सामने आई जानकारी में उनके किरदार को राजा जनक बताया जा रहा है, लेकिन अभी ये कंफर्म होना बाकी है. गौरतलब है कि नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे.
4,000 करोड़ रुपये बजट
इस फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा और इसे बेहद बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फिल्मों का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया गया है. फिल्म के पहले पार्ट का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा.
दिवाली 2027 पर आएगा दूसरा पार्ट
साथ ही अगर दूसरे पार्ट की बात करें तो फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज होने की योजना है. अब देखना होगा कि फिल्म के पहले पार्ट को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है और ये बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है, जिसका पता इसकी रिलीज के बाद ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के लिए मेकर्स ने खाली की जेब, स्टारकास्ट पर पानी की तरह बहाया पैसा
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
13 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
15 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 day agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 day ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 day agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
1 day agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 day ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines