Peddi Postponed: साउथ सिनेमा के ग्लोबल स्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की रिलीज को लेकर भी तगड़ा बज बना हुआ है, लेकिन इस बीच अब सुनने में आया है कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. जी हां, फिल्म अब अपनी तय डेट पर रिलीज नहीं हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर ये फिल्म अब कब रिलीज होगी?
फिल्म ‘पेड्डी’ क्यों हुई पोस्टपोन?
फिल्म ‘पेड्डी’ के मेकर्स ने इसके पोस्टपोन को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए फिल्म के मेकर्स ने जानकारी दी है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. बताया जा रहा है कि पोस्ट-प्रोडक्शन और तकनीकी काम को बेहतर बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है, जिससे दर्शकों को शानदार सिनेमाई अनुभव मिल सके. इसलिए फिल्म के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना होगा.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें साफ लिखा है कि हम अपने दर्शकों को सबसे बेहतरीन अनुभव देना चाहते हैं. #PEDDI जून में सिनेमाघरों में. मेकर्स के इस फैसले से साफ है कि मेकर्स फिल्म की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है.
30 अप्रैल को होनी थी रिलीज
बता दें कि ये फिल्म पहले 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म की रिलीज से ठीक 15 दिन पहले इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं.
फिल्म का बजट
गौरतलब है कि इस फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है. इतना ही नहीं बल्कि इसे 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में गिना जा रहा है. फिल्म को लगातार लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी. हालांकि, इसकी पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा. वहीं, अगर फिल्म के बजट की बात करें तो ये लगभग 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- 40 की वो हसीना, जिन्होंने मां बनने से किया साफ इनकार, करोड़ोपति कोरियोग्राफर के फैसले ने फैंस को चौंकाया
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines