Rakul Preet Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं अब खबर है कि कपल रिलेशनशिप के अगले पड़ाव में जाने वाले हैं। जी हां हम बात कर रहें हैं इनकी शादी की। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये कपल इस साल फरवरी तक शादी के बंधन में बंधेगा। रिपोर्ट्स बताती हैं, ये दोनों इस साल 22 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। फिलहाल रकुल और जैकी अपने परिवार और दोस्तों के साथ थाईलैंड में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। बताया जा रहा है दोनों अपनी बैचलर पार्टी एन्जॉय करने के लिए बैंकॉक में हैं। हालांकि दोनों में किसी ने भी अभी शादी को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।
फिल्मफेयर अवॉर्ड में रिलेशन पर की थी चर्चा
रकुल और जैकी दोनों ही अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखना चाहते हैं और बताया जा रहा है शादी में कुछ खास मेहमानों को ही आमंत्रित किया जाएगा। हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड में भी रकुल ने अपने रिलेशनशिप के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने कहा था, हम दोनों का मानना है कि रिश्ते में छुपाने या चालाकी दिखाने जैसी कोई बात नहीं होनी चाहिए। सबसे बेस्ट बात ये है कि हमें एक दूसरे की बातों और ख्यालों का सम्मान करना चाहिए, उन्होंने आगे ये भी कहा, हम उस स्कूल से नहीं आते हैं, जहां पर एक रिश्ते में एक-दूसरे से बातें छिपाई जाती हैं।
ये भी पढ़ें-दूसरी बार पिता बने टीवी सीरियल के Arjun
दो साल पहले किया था प्यार का इजहार
बता दें, दो साल पहले बॉयफ्रेंड जैकी के बर्थडे पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रकुल ने अपना रिलेशन कन्फर्म किया था। उन्होंने जैकी के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया था। जैकी के काम की बात करें तो वो जल्द ही शाहिद कपूर के साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं, वहीं रकुल के पास भी बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, अर्जुन कपूर के साथ कई फिल्में हैं।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 hr agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
2 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
12 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
13 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
16 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
18 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
20 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
21 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
23 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines