Rajpal Yadav: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं. राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में हैं. इस बीच अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि राजपाल जेल से रिहा हो गए हैं. अब इस वायरल वीडियो पर राजपाल की वाइफ राधा का रिएक्शन सामने आया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा है?
राजपाल की वाइफ ने क्या कहा?
दरअसल, सोशल मीडिया पर राजपाल का पुराना वीडियो वायरल होने के बाद एक्टर की वाइफ राधा ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बात की. इस दौरान उन्होंने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि अभिनेता को रिहा कर दिया गया है. राजपाल का सलमान खान को धन्यवाद देते हुए एक पुराना वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ था, जिसके बाद ये अफवाहें तेज हो गई थीं और अटकलें लगने लगी थीं कि उन्हें राहत मिल गई है.
राधा ने दिया ये जवाब
इन सभी रूमर्स को खारिज करते हुए राधा ने कहा कि फिलहाल वो तिहाड़ जेल से बाहर नहीं आए हैं और जमानत की सुनवाई सोमवार (16 फरवरी) को होनी है. इसके बाद राधा से एक्टर की हालत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि जहां तक मैं जानती हूं, वो ठीक हैं. इसके अलावा राधा ने अपने परिवार के बारे में भी बात की.
एकजुट है परिवार- राधा
राधा ने कहा कि हमारा पूरा परिवार इस समय एकजुट है. हम उनके फैंस और फिल्म जगत से मिल रहे सपोर्ट और प्यार के लिए आभारी हैं. इसके अलावा उन्होंने फैंस और सहकर्मियों द्वारा दिखाई गई चिंता के लिए भी आभार जताया है. इसके अलावा राधा ने फिल्मी दुनिया के स्टार्स के सपोर्ट के बारे में भी पूछा गया.
इंडस्ट्री के सपोर्ट पर क्या कहा?
इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं अभी किसी का नाम नहीं ले सकती, लेकिन मैं इतना कहना चाहूंगी कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने सपोर्ट में आगे कदम बढ़ाया है. मैं इस स्तर पर नाम और रकम का खुलासा नहीं कर सकती. इसके अलावा उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही मामला सुलझ जाएगा.
चेक बाउंस केस
राधा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वो जल्दी ही रिहा हो जाएंगें. इसके अलावा उन्होंने कहा कि राजपाल जी रिहा होने के बाद मीडिया से बात करेंगे और मामले का स्पष्टीकरण दे सकेंगे. गौरतलब है कि राजपाल यादव चेक बाउंस मामले की वजह से इस वक्त जेल में हैं.
यह भी पढ़ें- Krystle D’Souza ने ब्रेकअप के बाद किया मूव ऑन! वैलेंटाइन डे पर मिस्ट्रीमैन ने गुलाबों से भरा घर
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
48 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines