हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajpal Yadav का यू टर्न, पहले सोनू सूद को सुनाई खरी खोटी, अब लगाया गले: VIDEO

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव और सोनू सूद का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों स्टार्स एक-दूसरे के गले लगते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Rajpal Yadav, sonu sood. image credit- social media

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्टर की जमकर चर्चा हो रही है. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले को लेकर राजपाल विवादों में घिर गए थे. इस मामले में राजपाल को जेल भी जाना पड़ा था. उस वक्त बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अभिनेता की मदद की थी. अब सोनू के साथ राजपाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

राजपाल यादव का यू-टर्न

दरअसल, इंटरनेट पर सोनू सूद और राजपाल यादव का एक वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सोनू सूद और राजपाल यादव दोनों ही गले मिलते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए. वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आया, तो तेजी से वायरल हो गया. साथ ही यूजर्स ने इसे राजपाल यादव का यू-टर्न भी बता दिया.

सोनू ने बढ़ाया था मदद का हाथ

अब आप भी सोच रहे होंगे कि इस वीडियो को लोगों ने राजपाल का यू-टर्न क्यों बताया है? तो आपको बता देते हैं कि जब राजपाल यादव जेल में थे, तो सोनू सूद ने एक्टर की मदद के लिए सबसे पहले कदम बढ़ाए थे. उस वक्त सुनने में आया था कि सोनू सूद ने आर्थिक मदद करने की इच्छा जताई है, जिससे राजपाल यादव मुश्किल वक्त से बाहर आ सकें.

विज्ञापन

राजपाल ने दिया था रिएक्शन

हालांकि, जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने कहा था कि सोशल मीडिया पर कई तरह की काल्पनिक कहानियां फैलाई जा रही हैं और लोग बिना सच्चाई जाने बातें कर रहे हैं. इसके बाद माना गया कि एक्टर ने सोनू सूद की मदद वाली खबरों पर अप्रत्यक्ष तौर पर नाराजगी जताई थी.

दोनों स्टार्स खुश नजर आए

अब ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे राजपाल का यू-टर्न बताया है.सोनू और राजपाल का ये वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि दोनों सब भूलकर आगे बढ़ गए हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है. कुछ भी हो लेकिन वीडियो में दोनों ही खुश नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Harshvardhan Rane के हाथ लगा इस फिल्म का तीसरा पार्ट, पहले शेड्यूल की दी जानकारी, जानें कहां होगी शूटिंग?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola