हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में बिताए 12 दिन, एक्टर ने बताया जेल में क्या किया? CM रेखा गुप्ता से भी की अपील

Rajpal Yadav Tihar Jail Experience: राजपाल यादव को बीते दिन ही तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया है. इंडस्ट्री के कई सितारों ने एक्टर को सपोर्ट किया और मदद के लिए आगे आए. ऐसे में अब जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने बताया कि जेल में बिताए 12 दिन कैसे रहे हैं.

विज्ञापन
राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में बिताए 12 दिन (Photo- Rajpal Yadav/Insta)

राजपाल यादव इन दिनों विवादों में काफी घिरे हुए हैं. एक्टर को एक बार फिर से 5 फरवरी को जेल में जाना पड़ा था. ऐसे में उन्होंने जेल में 12 दिन बिताए. 17 फरवरी को अभिनेता को जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया. उनकी जमानत को इसलिए मंजूर किया गया क्योंकि उनके घर में भतीजी की शादी थी. इस जमानत के लिए राजपाल को डेढ़ करोड़ रुपये भी जमा कराने पड़. लेकिन जमानत के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. 18 मार्च को इस मामले में एक बार फिर से इस मामले पर सुनवाई होनी है. इसी बीच अब राजपाल ने जेल से रिहा होने के बाद तिहाड़ में बिताए 12 दिनों के बारे में बताया कि वो कैसे बीते.

दरअसल, राजपाल यादव ने जेल से रिहा होने के बाद मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने इंडिया टीवी से बातचीत में अपना 12 दिनों का जेल का एक्सपीरियंस साझा किया. अभिनेता ने बताया कि वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हैं, जहां पैसा बनाया जाता है. लेकिन अंदर से किसान के बेटे हैं. वह खुद को किसान ही समझते हैं. अभिनेता ने कहा कि एक्टिंग करना उनका पैशन है. इसलिए वो इंडस्ट्री में हैं.

यह भी पढ़ें: Salim Khan से अस्पताल मिलने पहुंचे संजय दत्त-जावेद अख्तर, मुश्किल समय में साथ खड़ा खान परिवार

विज्ञापन

कैसे थे जेल में बिताए 12 दिन?

इसी बातचीत में एक्टर ने जेल में बिताए 12 दिनों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि जेल में मौजूद कैदियों में से 10 प्रतिशत को कम को ही दूसरा मौका मिल पाता है. इस दौरान उन्होंने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से अनुरोध करते हुए कहा कि वो उनसे अपील करना चाहेंगे कि वहां मौजूद कुछ लोगों के लिए वो कुछ करें. क्योंकि किसी की एक गलती को नजरअंदजा किया जा सकता है. हालांकि, उन्होंने न्यायपालिका और उसके फैसले का पूरा सम्मान करने की भी बात कही. अंत में राजपाल ने जेल में बंद उन 10 प्रतिशत कैदियों के बारे में सरकार को सोचने के लिए कहा.

कैसा था तिहाड़ जेल का रूटीन?

इसके साथ ही राजपाल ने तिहाड़ जेल के रूटीन के बारे में भी बताया. उन्होंने ज्यादा कुछ कहा नहीं लेकिन जेल के खाने की तारीफ की. अभिनेता ने कहा कि तिहाड़ जेल अच्छे से मैनेज किया गया है. इसका लंबा इतिहास भी रहा है. वहां खाना बहुत अच्छा था.

विज्ञापन

बहरहाल, राजपाल भले ही कुछ दिनों के लिए जेल से बाहर आ गए हैं लेकिन उनकी मुश्किलें खत्म नहीं हुई है. दिल्ली हाई कोर्ट से उन्हें 18 मार्च तक ही जमानत मिली है. मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च तय की गई है.

यह भी पढ़ें: सलीम खान-जावेद अख्तर की दोस्ती में क्यों आई थी दरार? 24 फिल्मों में साथ किया काम; 22 रही ब्लॉकबस्टर

विज्ञापन

इन सेलेब्स ने की मदद

इतना ही नहीं, मुश्किल भरे वक्त में राजपाल के साथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्स खड़े रहे. सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, गुरु रंधावा , राव इंद्रजीत सिंह और वरुण धवन जैसे सितारों ने उनकी आर्थिक मदद करने का वादा किया. एक्टर के परिवार, मैनेजर और पत्नी राधा ने सेलेब्स को तहे दिल से शुक्रिया भी अदा किया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola