हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तिहाड़ जेल में राजपाल यादव, पाई-पाई के हुए मोहताज, कभी फ्री में खाने वालों की घर पर लगती थी लाइन

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव आज अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. एक्टर चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. लेकिन उन्हें जेल जाने का दर्द नहीं बल्कि अकेलेपन ने तोड़ दिया है. उन्होंने जेल में जाने से पहले कहा था कि उनके पास पैसे नहीं है और ना ही कोई दोस्त.

विज्ञापन
तिहाड़ जेल में राजपाल यादव (Photo- News24 GFX)

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) चेक बाउंस मामले को लेकर विवादों में बने हुए हैं. वह दिल्ली की तिहाड़ जेस में पहुंच गए हैं. एक्टर ने जेल में जाने से पहले बयान दिया था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और ना ही कोई करीबी दोस्त. अभिनेता के इस बयान ने झकझोरकर रख दिया. उन्हें जेल जाने का दर्द नहीं बल्कि अकेलेपन ने तोड़ दिया. ऐसे में इस मुश्किल दौर में इंडस्ट्री के लिए उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं. लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि उनके करीबी और दोस्त कहां गए और आखिर राजपाल ने ऐसा क्यों कहा कि उनका कोई दोस्त नहीं?

इन सभी चर्चाओं और सवालों के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो राजपाल को लेकर पुराना किस्सा बताते नजर आ रहे हैं और कहते हैं कि जब उनका अच्छा समय चल रहा था तो एक्टर के घर पर लंगर चलता था और लोग उनके यहां खाना खाने आते थे यहां तक कि उन्होंने खुद भी कई बार खाया है लेकिन राजपाल ने कभी भी उफ्फ तक नहीं की थी.

यह भी पढ़ें: बेवफा निकलीं ‘वड़ा पाव गर्ल’? पत्नी चंद्रिका दीक्षित के वेडिंग रूमर्स पर पति का आया रिएक्शन, कहा- ‘मेरे नसीब में…’

विज्ञापन

क्या बोले थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी?

वायरल वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजपाल यादव की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. वह बताते हैं कि पूरी इंडस्ट्री में अगर किसी के पास सबसे ज्यादा अकेडमिक और एक्टिंग की ट्रेनिंग है तो वो सिर्फ राजपाल है और वो खुद हैं. उन्होंने 5 साल सिर्फ एक्टिंग सीखी है. नवाजुद्दीन ने दावा किया था कि लोगों को शायद देखने में लगेगा नहीं लेकिन वो दोनों सबसे ज्यादा पढ़े लिखे एक्टर हैं.

क्यों चुप हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी?

नवाजुद्दीन ने उसी इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल और राजपाल के अच्छे दिनों को याद किया और बताया कि जब एक्टर का काम अच्छा चल रहा था तो बहुत लोग उनके घर पर खाना खाते थे. लेकिन कभी भी एक्टर ने उफ्फ तक नहीं की. नवाज बताते हैं कि राजपाल का घर ऐसा था कि जहां पर कोई भी आकर खा सकता था. उन्होंने उन्हें काफी संवेदनशील और दिल का साफ इंसान बताया. नवाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग सवाल भी करने लगे हैं कि अब जब राजपाल को उनके करीबी दोस्तों की जरूरत है तो वो लोग कहां हैं? और तो और जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्ट्रगल के दिनों में उनके घर पर खाना खाते थे तो आज वो और एक्टर के करीबी दोस्त उनके मुश्किल दौर में चुप क्यों हैं?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कौन हैं Carry Minati? जिन पर Karan Johar ने किया मानहानि का केस; जानें क्या है पूरा मामला

राजपाल यादव से जुड़ा विवाद

बहरहाल, अगर राजपाल यादव से जुड़े इस विवाद के बारे में बात की जाए तो एक्टर ने साल 2010 में फिल्म ‘अता पता लापता’ को बनाने के लिए लोन लिए थे. उन्होंने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बांद्रा ब्रांच से 5 करोड़ का लोन लिया था, जिसकी किश्त वो नहीं चुका पाए और उन्हें जेल जाना पड़ा. इस केस के सिलसिले में एक्टर 2018 में भी 3 महीने जेल की हवा खा चुके हैं. अब इसी मामले में वो एक बार फिर से जेल में पहुंच गए हैं. कोर्ट ने उनकी आखिरी याचिका भी खारिज कर दी और सरेंडर का आदेश दे दिया था.

विज्ञापन

ये सेलेब्स भी बढ़ा चुके मदद का हाथ

गौरतलब है कि राजपाल यादव की मदद के लिए इंडस्ट्री के बाकी कलाकार्स आगे आ रहे हैं. इस लिस्ट में सोनू सूद और गुरमीत चौधरी जैसे सितारों के नाम शामिल हैं, जो उनकी मदद के लिए आ चुके हैं. राव इंदरजीत सिंह यादव, ओनर GemTunes Music ने 1.11 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की बात कही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola