Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में अभिनेता को दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है. इस बीच अब जेल से बाहर आते ही राजपाल मीडिया के सामने आए और उन्होंने अपना पहला रिएक्शन दिया. आइए जानते हैं कि राजपाल ने जेल से बाहर आने के बाद क्या कहा?
तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव
एएनआई ने राजपाल यादव का जेल से बाहर आते ही एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में राजपाल मीडिया को अपना पहला रिएक्शन देते नजर आए. इस दौरान राजपाल ने कहा कि अगर आपको कानूनी कोई जानकारी लेनी हो, तो आप हमारे वकील साहब से ले सकते हैं. बाकी मैं ये कहना चाहूंगा कि पूरे देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ है.
कॉमेडियन ने मीडिया को दिया बयान
राजपाल ने कहा कि हर कोई मेरे साथ रहा, तभी मैं 200-250 फिल्में कर पाया. ये किस्सा 2012-13 में शुरू हुआ था. 2026 में मैं 200-250 फिल्में कर चुका हूं, भारतीय सिनेमा का बच्चा, बूढ़ा, जवान मेरे कलेजा का टुकड़ा, मेरे साथ था और साथ है. माननीय हाईकोर्ट ने जहां-जहां आदेश दिया हैं, मैं वहां हाजिर मिला हूं.
क्या बोले राजपाल यादव?
राजपाल ने आगे कहा कि आगे भी जहां-जहां आदेश मिलेंगे, मैं वहां पर मिलूंगा. राजपाल ने कहा कि सबका समर्थन बच्चे, बूढ़े और जो-जो सोशल मीडिया पर नहीं हैं, वो भी मेरे सपोर्टर हैं. बचपन से लेकर 55 तक जितने लोगों ने मुझे सपोर्ट किया है और बाकी सबके साथ हमारा एंटरटेनमेंट और ब्लड सर्कुलेशन का रिश्ता है.
मुझे पर अगर कोई भी आरोप है- राजपाल
राजपाल ने कहा कि मुझे जिस तरह से पूरे देश और बॉलीवुड ने प्यार दिया है, मुझे पर अगर कोई भी आरोप है, तो मैं 100 प्रतिशत, हर जगह, हर चौराहे पर अवेलेबल हूं. थैंक यू हाईकोर्ट, आपने मुझे सुनने के लिए मौका दिया है. राजपाल का ये बयान अभिनेता के तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद का है. गौरतलब है कि राजपाल यादव इन दिनों 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में सुर्खियों में हैं.
यह भी पढ़ें- ‘दुखों से घिरे भाईजान…’, एक तरफ पिता अस्पताल में भर्ती, दूसरी ओर को-स्टार का हुआ निधन
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines