Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अभिनेता की चर्चा हो रही हैं. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस को लेकर राजपाल चर्चा में हैं. 5 फरवरी को राजपाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद अब मामले में उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिल गई थी.
राजपाल यादव ने किया धन्यवाद
इस बीच अब राजपाल यादव ने अपनी वाइफ राधा को धन्यवाद किया है. साथ ही इस दौरान वो इमोशनल भी नजर आए. दरअसल, इस मुश्किल वक्त में राजपाल को परिवार का सपोर्ट मिला और इस समय में उन्होंने वाइफ के सपोर्ट करने पर आभार जताया. साथ ही उन्होंने अपनी वाइफ की तारीफ भी की.
क्या बोले एक्टर?
न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता राजपाल ने कहा कि अगर मैं कई बार जन्म भी लूं, तो भी मैं उनका कर्ज (या उनके द्वारा मुझ पर किए गए एहसान) नहीं चुका पाऊंगा. उन्होंने पूरे परिवार को एकजुट रखा है और हर मुश्किल घड़ी में मेरा साथ दिया है. इस दौरान राजपाल इमोशनल नजर आए.
चेक बाउंस मामले पर भी की बात
इसके अलावा उन्होंने चेक बाउंस मामले के बारे में बात करते हुए कहा कि मामला अभी अदालत में विचाराधीन है. इसलिए मैं अभी ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा और जल्द ही मैं अपनी कानूनी टीम के साथ सभी सबूतों और तथ्यों के साथ मीडिया के सामने अपना पूरा पक्ष रखूंगा.
सबसे कठिन समय- राजपाल
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए राजपाल यादव ने जेल में बिताए अपने सबसे कठिन समय के बारे में भी बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सबसे मुश्किल हिस्सा परिवार से दूर रहना था. इसके अलावा मैंने रूटीन को अपना लिया था. मैं सुबह जल्दी उठता था और सांस लेने के व्यायाम और मानसिक संतुलन बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करता था.
जल्द ही शूटिंग पर लौटेंगे
इसके अलावा राजपाल ने कहा कि वो अदालत का सम्मान रखेंगे और हर आदेश का पालन करेंगे. शुरुआत से ही अपने रुख पर कायम रहेंगे और कानूनी प्रक्रिया को अपना काम करने देंगे. इसके आगे उन्होंने कहा कि कि इस मामले ने उनके शूटिंग शेड्यूल को बाधित किया गया है, लेकिन एक्टर ने जल्द ही शूटिंग पर लौटने का भरोसा जताया है.
यह भी पढ़ें- ‘जिनके गुनाह पर्दे…’, वड़ा पाव गर्ल ने फिर कसा तंज, मिस्ट्रीमैन संग नए वीडियो में प्यार पर क्या कहा?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines