RajKummar Rao Upcoming Film: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं. फिल्म ‘प्रहार’ से राजकुमार राव का पहला लुक सामने आ गया है. साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी मेकर्स ने रिवील कर दी है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होगी?
फिल्म ‘प्रहार’ कब होगी रिलीज?
फिल्म ‘प्रहार’ में राजकुमार राव दिग्गज वकील उज्जवल निकम का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. फिल्म से एक्टर का लुक सामने आते ही वायरल हो गया है और इसकी तारीफ हो रही है. फिल्म की रिलीज की अगर बात करें तो ये फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
उज्ज्वल निकम का रोल
फिल्म में राजकुमार राव, भारत के जाने-माने वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभाएंगे. बता दें कि उन्होंने ही साल 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी और आतंकवादी कसाब को फांसी की सजा दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया था. अब इस कहानी को पर्दे पर दिखाया जाएगा.
फिल्म की कास्ट
फिल्म से राजकुमार के लुक के देखने के बाद फैंस ने उनकी तारीफ की है. साथ ही सेलेब्स भी इस लुक की सराहना कर रहे हैं. इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म को रिलीज के बाद लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतजार
फिल्म के पहले लुक को देखने के बाद जिस तरह लोगों ने इसकी तारीफ की है, उससे तो ऐसा ही लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर सकती है, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि फिल्म की रिलीज में अभी समय है और फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा ये समय के साथ ही पता लगेगा. इसलिए अभी लोगों को फिल्म की रिलीज का इंतजार करना होगा. हालांकि, फिल्म की रिलीज में ज्यादा समय नहीं है.
यह भी पढ़ें- कौन हैं कृषि थापांडा? जिनके घर से मिली लाश, 33 साल का था मृतक वैशाख, जानें डिटेल्स
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
5 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
7 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
9 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
19 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
19 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
21 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
23 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 day ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines