Raj Kumar Hirani Ott Debut: राजकुमार हिरानी (Raj Kumar Hirani) के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी से लेकर कास्ट की एक्टिंग फैंस को बहुत पसंद आई है। वहीं अब खबर है कि राजकुमार हिरानी जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं और उनकी अगली फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी।
किस एक्टर के साथ ओटीटी डेब्यू करेंगे राजकुमार हिरानी?
अब आपको बताते हैं एक्टर अपना ओटीटी डेब्यू किस एक्टर के साथ करेंगे। कहीं ये एक्टर रणबीर कपूर, आमिर खान, विक्की कौशल या शाहरुख खान तो नहीं है ? चलिए आपको ज्यादा इंतजार न कराते हुए बताते हैं कि ये एक्टर आखिर कौन है, ये कोई और नहीं बल्कि विक्रांत मैसी हैं। पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी ने ये बात बोली है, उन्होंने कहा, मैं एक ओटीटी शो करने जा रहा हूं और इसकी शूटिंग इस महीने से शुरू हो जाएगी, मैं इस शो को डायरेक्ट नहीं करूंगा बल्कि शो रनर हूं, ये डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगा और विक्रांत मैसी इसमें लीड रोल प्ले करेंगे।
क्या होगी फिल्म की कहानी?
डायरेक्टर ने इंटरव्यू में फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, कोविड 19 का शुक्रिया, जिसने हमें स्क्रिप्ट पर काम करने का अच्छा-खासा मौका दे दिया और हमारे पास बहुत सारी कहानियां तैयार हैं, और आने वाले महीने में मैं और कहानियों पर काम करूंगा।
ये भी पढ़ें-विजय सेतुपति से कैसे हुई थी Katrina Kaif की मुलाकात?
मुन्ना भाई के तीसरे पार्ट पर भी हुई चर्चा
राजकुमार हिरानी ने इंटरव्यू में मुन्ना भाई के तीसरे पार्ट के बारे में भी बात की, उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि मैं इसे नहीं करना चाहता, 100 प्रतिशत मैं इसे करना चाहता हूं क्योंकि मुझे उन फिल्मों को बनाने में मजा आया। लेकिन अभी इसकी स्क्रिप्ट इतनी अच्छी नहीं बन पाई है।’
12 th फेल में नजर आए थे विक्रांत मैसी
विक्रांत मैसी की अगर बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 12 th फेल रिलीज हुई थी, जिसमें विक्रांत मैसी ने आईपीएस अधिरकारी मनोज कुमार शर्मा का रोल प्ले किया था। ये कहानी आईपीएस की असल जिंदगी से प्रेरित है। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और अब ये ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines