Shah Rukh Khan and Rajkumar Hirani: राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी रिलीज हो गई। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ डायरेक्टर हिरानी का ये पहला प्रोजेक्ट है, इस फिल्म को दर्शकों के मिक्सड रिव्यूज मिल रहे हैं। हाल ही में राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए शाहरुख खान के साथ काम करने का फैसला क्यों लिया है? उन्होंने बताया है कि वो शाहरुख खान के चार्म पर फिदा हैं। राजकुमार हिरानी ने बताया, जब वह कॉलेज में पढ़ रहे थे तभी वो शाहरुख के प्रदर्शन से प्रभावित हो गए थे और उन्होंने किंग खान के साथ काम करने का फैसला लिया।
आंखों पर आई मास्क लगाते हैं शाहरुख खान
हिरानी ने सोचा था, जब उनका कॉलेज खत्म होगा तब वो शाहरुख के साथ काम करेंगे, लेकिन जब वो कॉलेज से बाहर निकले तो शाहरुख एक बहुत बड़े स्टार बन चुके थे, इसलिए उन्हें उनके साथ काम करने में 20 साल लग गए । राजकुमार हिरानी ने इंटरव्यू में आगे ये भी बताया कि वो शाहरुख खान के लुक्स पर फिदा हैं। उन्होंने कहा था, जब वो शॉट दे रहे होते हैं तो उनकी आखों पर आई मास्क और इयरप्लग लगा होता है। इसके बाद जब उनका अस्टिटेंट उन्हें बताता है कि सीन खत्म हो गया है तब वो अपना आई मास्क निकाल देते हैं। राजकुमार हिरानी कहते हैं शाहरुख खान एक एक्टर ही नहीं बेहतर इंसान भी है।
ये भी पढ़ें-Dunki Box Office Collection Day 2: सालार की आंधी में गिरी Dunki की कमाई
क्या होगा शाहरुख खान का अगला प्रोजेक्ट?
डंकी की कमाई की अगर बात करें तो इसने पहले दिन 30 करोड़ की बंपर ओपनिंग की, उसके बाद सालार रिलीज होने के बाद इसकी दूसरे दिन की कमाई गिरकर 20 करोड़ तक पहुंच गई। फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। साथ ही किंग खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अगले साल मार्च-अप्रैल तक अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस बार वो ऐसा रोल करना चाहते हैं जो उनकी उम्र के हिसाब से होगा।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
16 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines