'मैंने कुछ गलत किया है, तो…', पोर्नोग्राफी केस पर फिर छलका Raj Kundra का दर्द, कह दी जान देने की बात

Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के हसबैंड और फिल्ममेकर राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी केस पर बात की है. आइए जानते हैं कि अब इस मामले पर राज ने क्या कहा है?

Raj Kundra

Raj Kundra. image credit- social media

विज्ञापन

Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के हसबैंड और फिल्ममेकर राज कुंद्रा एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. राज कुंद्रा पर साल 2021 में मोबाइल ऐप्स के जरिए अश्लील कंटेंट फैलाने का आरोप लगा था. ये मामला बहुत गर्म हुआ था और इसमें राज को जेल भी जाना पड़ा था. अब इस मामले पर राज से फिर ये बयान दिया है. आइए जानते हैं कि राज का क्या कहना है?

राज कुंद्रा ने की बात

दरअसल, हाल ही में इस केस और आरोपों पर बात करते हुए राज कुंद्रा ने कहा कि अगर वो दोषी पाए जाते हैं, तो सजा भुगतने के लिए तैयार हैं. राज ने कहा कि सभी आरोपियों में से मैं ही बार-बार कह रहा हूं कि अगर मैंने कुछ गलत किया है, तो मुझे सजा दी जाए और इस मामले को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाए.

विज्ञापन

क्या बोले राज?

राज ने कहा कि अगर मैंने कुछ गलत नहीं किया है, तो मुझे क्लीन चिट दी जाए और मुझे पता है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है. राज ने कहा कि मैं पिछले 5 सालों से ये केस लड़ रहा हूं और आज भी यही कहूंगा कि अगर मैं दोषी पाया गया, तो मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं.

सारे बिजनेस बंद किए

इसके अलावा राज ने अपने उस मश्किल वक्त को याद करते हुए कहा कि जब वो अरेस्ट हुए, तो उसके बाद उन्होंने अपने सारे बिजनेस बंद कर दिए थे. उन्होंने कहा कि उस मुश्किल समय में मैंने और शिल्पा ने मिलकर अपने सारे बिजनेस बंद करने का फैसला लिया था. इतना ही नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, होम शॉपिंग सेंटर और मेरे बेटे के नाम पर टेक्नोलॉजी कंपनी विवान इंडस्ट्रीज- इन सबमें हमारा निवेश था.

4000 लोग रोजी-रोटी कमा रहे थे

राज ने बताया कि इससे करीब 4000 लोग अपनी रोजी-रोटी कमा रहे थे, लेकिन हमें सब बंद करना पड़ा था. अपनी बात को जारी रखते हुए राज ने कहा कि मुझे एक ऐसी चीज के लिए गिरफ्तार किया गया था, जो मैंने की ही नहीं थी और ये बहुत दुख की बात थी कि भारत के स्टार्टअप सिस्टम में योगदान देने के बाद मुझे सब कुछ बंद करना पड़ा.

विज्ञापन

जेल में बिताए समय पर की बात

राज ने कहा कि मुझे सिर्फ बयान देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहीं से अरेस्ट कर लिया गया था. जेल में बिताए अपने समय पर राज ने कहा कि वो 63 दिन मेरी जिंदगी के सबसे डरावने दिन थे. वो ऐसा समय था, जब मुझे नहीं पता होता था कि मैं अगली सुबह देख पाऊंगा या नहीं. मैं अपनी जिंदगी का कोई भी हिस्सा बदलना नहीं चाहूंगा. राज ने कहा कि अगर मैंने वो 63 दिन नहीं देखे होते, तो मैं आज का राज कुंद्रा नहीं होता. मुझे यह भी नहीं पता चलता कि मेरे अपने कौन हैं और कौन नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ