Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस को लेकर कुछ ना कुछ सुनने को मिलता ही रहता है. इस बीच अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, इस मामले की अगर बात करें तो ये बिटकॉइन घोटाले से जुड़ा मामला है, जिसमें राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इस मामले में मुंबई की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने राज के खिलाफ समन जारी किया है. इतना ही नहीं बल्कि शिल्पा के पति को कोर्ट में पेश होने का निर्देश भी दिया है.
ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान
बता दें कि ये कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए हुई है. इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा दुबई में रहने वाले एक बिजनेसमैन राजेश सतीजा को भी कोर्ट ने समन भेजा है. राज और राजेश को अदालत ने कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है. साल 2025 में सितंबर के महीने में ईडी ने इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी.
राज कुंद्रा को 285 बिटकॉइन दिए गए
इस चार्जशीट में राज कुंद्रा और राजेश सतीजा को आरोपी बनाया गया था और ये केस कुख्यात गैन बिटकॉइन पोंजी घोटाले से जुड़ा हुआ है. इस मामले में जांच एजेंसी की मानें तो घोटाले के मास्टरमाइंड और प्रमोटर अमित भारद्वाज ने यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म लगाने के लिए राज कुंद्रा को 285 बिटकॉइन दिए थे.
150 करोड़ रुपये बिटकॉइन की कीमत
भले ही राज को इतने बिटकॉइन दिए गए थे, लेकिन ये प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ था. वहीं, अगर मामले में ईडी की मानें तो ये 285 बिटकॉइन अभी भी राज के पास हरी हैं, जिनकी मौजूदा कीमत 150 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. अब कोर्ट ने इस मामले में ही राज को समन जारी किया है. देखने वाली बात होगी कि अब इस मामले में क्या नया अपडेट आता है और राज की ओर से क्या सफाई पेश की जाती है.
यह भी पढ़ें- ‘काश मैं और…’, सऊदी अरब में छुट्टी मनाने को लेकर क्या बोले Shah Rukh Khan?
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
4 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
5 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
7 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
9 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
12 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
13 hrs agoनाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर, 'ईठा' में निभाएंगे अहम रोल
14 hrs agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines