Dhurandhar 2, Project Hail Mary: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ पहले दिन से ही शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं और ये अभी भी कमाल का कलेक्शन करने में लगी हुई है. हालांकि, इन दिनों टिकट खिड़की पर एक और फिल्म भी है, जो फिल्म ‘धुरंधर 2’ को तगड़ी टक्कर दे रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ है, जो 20 मार्च को रिलीज हुई थी. हालांकि, ये फिल्म भारत में 26 मार्च को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ के रहते हुए भी इस फिल्म ने कमाल का कलेक्शन किया है और ये रणवीर सिंह की फिल्म को पूरी टक्कर दे रही है.
‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ की कमाई
फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ की कमाई की अगर बात करें तो आज बुधवार को इस फिल्म ने लगभग 2 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म का आज का कलेक्शन 1.82 करोड़ रुपये हुआ है, जो अभी अनुमानित है और इसमें बदलाव संभव है. वहीं, अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 21.52 करोड़ रुपये हो गया है.
टिकट खिड़की पर ‘धुरंधर 2’
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ के रहते हुए भी ये फिल्म बेहद कमाल की कमाई कर रही है. गौरतलब है कि इस फिल्म ने गुरुवार को भारत में अपनी बॉक्स ऑफिस जर्नी की शुरुआत की थी. इस दिन फिल्म को सिर्फ 1324 शोज मिले थे. वहीं, शुक्रवार को इसके शोज की संख्या बढ़कर 1598 हो गई थी और फिल्म के कलेक्शन ने रफ्तार पकड़ी.
बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन जारी
इतना ही नहीं बल्कि फिल्म दुनियाभर में कमाल की कमाई कर रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1360 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, अगर ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक लगभग 1,435.41 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. दोनों फिल्में अभी बॉक्स ऑफिस पर है और इनका कलेक्शन जारी है. देखने वाली बात होगी कि दोनों की टोटल कमाई क्या होती है?
यह भी पढ़ें- Raj Babbar के बेटे का अचानक बदला अंदाज, कैमरे के सामने ये क्या कर बैठे Prateik Smita Patil?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
6 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
7 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
9 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
11 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
12 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines