Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की शूटिंग चल रही है और इस बीच अब देसी गर्ल के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है. ये तो सभी जानते हैं कि प्रियंका ना सिर्फ इंडियन बल्कि विदेशी फिल्मों की भी बड़ी स्टार बन चुकी हैं और अब वो ऑस्कर विनर अभिनेता संग स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं. आइए जानते हैं पूरी जानकारी…
प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की एक और फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है. जी हां, ‘द ब्लफ और हेड्स ऑफ स्टेट’ के बाद प्रियंका ने अपकमिंग साई-फाई एक्शन थ्रिलर ब्लूफ्लाई (Bluefly) साइन कर ली है. खास बात ये है कि इस फिल्म में वो ऑस्कर विनिंग एक्टर रसेल क्रो (Russell Crowe) के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं.
प्रियंका ने पोस्ट कर दी जानकारी
इसकी जानकारी भी खुद प्रियंका चोपड़ा ने ही दी है. जी हां, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस के साथ इस गुडन्यूज को शेयर किया है. पीसी ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें डेडलाइन के एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है कि अब अगले की ओर.
निक जोनस ने किया सपोर्ट
वहीं, अगर पीसी की इस अपकमिंग फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन निम्रोद एंटल कर रहे हैं. वहीं, फिल्म की कहानी डेविड फ्रिगेरियो, विलियम यूबैंक और कार्लाइल यूबैंक ने लिखी है. पीसी के इस पोस्ट पर उनके पति निक जोनस ने कमेंट कर अपना सपोर्ट दिखाया है और उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है.
फिल्म ‘वाराणसी’
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर बिजी चल रही हैं. इस फिल्म में वो महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी. प्रियंका की ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. इस फिल्म में वो मंदाकिनी की भूमिका निभा रही हैं. देखने वाली बात होगी कि एक्ट्रेस की इस फिल्म को रिलीज होने में और कितना समय लगेगा.
यह भी पढ़ें- आखिर किस मामले में Alia Bhatt ने दीपिका-रश्मिका को पछाड़ा, टॉप 10 में किस नंबर पर हसीना?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines