Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में बिजी चल रही है. इस बीच अब देसी गर्ल ने सोशल मीडिया पर अपने दो अलग अंदाज दिखाए हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गए हैं और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि प्रियंका के वीडियो पर लोगों का क्या कहना है?
‘मामा’ और ‘मामासिता’ अंदाज
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में देसी गर्ल ने अपने ‘मामा’ (मां) और ‘मामासिता’ (बिंदास मां) वाले रूप को दिखाया है. इस वीडियो की शुरुआत में प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ एक शांत और निजी पल बिता रही हैं.
बेटी के साथ आई नजर
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी को देवी दुर्गा को समर्पित ‘सर्व मंगल मांगल्ये’ मंत्र सिखा रही हैं. वीडियो में मां और बेटी के बीच का ये प्यार प्रियंका के ‘मामा’ वाले रूप को दिखाता है. वहीं, अगर दूसरे रूप की बात करें तो उसमें 44 साल की एक्ट्रेस दोस्तों के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस करती दिख रही हैं और अपना ‘मामासिता’ वाला रूप दिखा रही हैं.
यूजर्स ने की पीसी की तारीफ
प्रियंका के वीडियो के ये दोनों पल मिलकर प्रियंका की जिंदगी की एक ऐसी तस्वीर दिखाते हैं, जिसमें वो परिवार के साथ शांत समय बिताने और मस्ती भरे पलों के बीच संतुलन बनाए रखती हैं, जो फैंस और यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है.
फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में बिजी
इसके अलावा अगर काम की बात करें तो प्रियंका ने एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी उनके साथ नजर आने वाले हैं. मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी.
यह भी पढ़ें- Allu Arjun की फिल्म के लिए करना होगा लंबा इंतजार, कब पूरी होगी Raaka की शूटिंग, क्या है मेकर्स का प्लान?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
35 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines