Pradeep Rawat, Vikramaditya: दिग्गज दिवंगत अभिनेता प्रदीप रावत के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. कल यानी बुधवार को प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार किया गया है. इस दौरान फिल्मी दुनिया के तमाम स्टार्स अभिनेता को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे. अब प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य ने पिता की मौत के कारण पर बात की है. आइए जानते हैं कि उनका इस पर क्या कहना है?
विक्रमादित्य ने की बात
पिता की बीमारी के बारे में बात करते हुए प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य ने कहा कि कैंसर का पता लगने के दो महीने पहले ही उनकी रिपोर्ट्स बिल्कुल नॉर्मल थीं, जब उन्हें परेशानी महसूस हुई तो डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर दवा दी. हम सबको पहले लगा था कि पापा को पेट का संक्रमण है.
क्या बोले विक्रमादित्य?
विक्रमादित्य ने आगे कहा कि जब उनकी हालत बिगड़ी, तो आगे की जांच में पता चला कि उनकी व्हाइट ब्लड सेल्स नॉर्मल से बहुत ज्यादा है और इसके बाद एक हफ्ते में सब बदल गया. हम उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उन्हें ब्लड कैंसर होने की 99 प्रतिशत संभावना है.
मैंने आखिरी वक्त में- विक्रमादित्य
उन्होंने आगे कहा कि इसके अगले दिन उनकी रिपोर्टस में कैंसर आ गया और उनका कैंसर काफी दुर्लभ और आखिरी स्टेज में था. मैंने आखिरी वक्त में डॉक्टर्स को उन्हें सीपीआर देते देखा है. गौरतलब है कि प्रदीप रावत को करीब चार साल पहले भी कैंसर हुआ था. इस पर उनके मैनेजर का कहना था है कि करीब चार साल पहले उन्हें कैंसर हुआ था, लेकिन उन्होंने उस बीमारी को मात दे दी थी और करीब डेढ़ महीने पहले कैंसर फिर से लौट आया.
आमिर खान को किया थैंक्स
इसके अलावा विक्रमादित्य ने आमिर खान और फिल्म ‘लगान’ की टीम को भी शुक्रिया कहा है. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इतने सारे लोग आए और यकीन है कि पापा जहां भी होंगे यह देखकर वह भी खुश होंगे. साथ ही उन्होंने आमिर खान और लगान की टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद. भले ही आज प्रदीप हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में वो हमेशा रहेंगे.
यह भी पढ़ें- Alliance की विनर बनीं Mini Mathur, ट्रॉफी के साथ मिला इतने लाख का कैश
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
23 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 days agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines