Pradeep Rawat Son Vikramaditya: बॉलीवुड एक्टर प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत के निधन से सबसे ज्यादा दुख उनके बेटे विक्रमादित्य को हुआ है. बीते दिन यानी गुरुवार को मुंबई में प्रदीप रावत की प्रेयर मीट हुई, जिसमें विक्रमादित्य सिंह रावत ने अपने पिता को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी. आइए जानते हैं कि इस दौरान उन्होंने क्या कहा?
विक्रमादित्य सिंह हुए भावुक
पिता प्रदीप रावत की प्रेयर मीट के बाद विक्रमादित्य सिंह रावत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की. इस दौरान उन्होंने अपने पिता से जुड़ी यादें भी शेयर की. विक्रमादित्य ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि मैं अपने पिता के बारे में जितना भी बोलूं, वो कम ही होगा, वो बहुत सम्मान और इज्जत वाले इंसान थे.
क्या बोले विक्रमादित्य?
उन्होंने आगे कहा कि मैं भगवान से जितनी भी दुआ करूं, अगर वो मुझसे पूछें कि मुझे कैसा पिता चाहिए, तो मैं हमेशा उनका ही नाम लूंगा. इसके आगे विक्रमादित्य ने कहा कि उन्हें मुझ पर भरोसा था और मुझे भी है कि एक दिन मैं उनका नाम रोशन करूंगा. मैं उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा और उसे और बड़ा बनाना चाहता हूं.
प्रदीप रावत की प्रेयर मीट
बीते दिन यानी गुरुवार को मुंबई में एक्टर प्रदीप रावत की प्रेयर मीट रखी गई थी. इस दौरान उनके परिवार, दोस्त और बॉलीवुड के कई लोग उन्हें याद करने के लिए पहुंचे थे. बता दें कि प्रदीप रावत का इस हफ्ते 74 साल की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया था. पिता की प्रेयर मीट के दौरान उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह रावत अपने पिता को याद करते हुए भावुक हो गए.
हिंदी सिनेमा का जाना-माना चेहरा
वहीं, अगर प्रदीप रावत की बात करें तो प्रदीप रावत हिंदी सिनेमा का जाना-माना चेहरा थे. प्रदीप रावत ने ना सिर्फ हिंदी बल्कि तेलुगु और तमिल सिनेमा में भी बेहद शानदार काम किया है. उन्होंने ‘सरफरोश’, ‘लगान’, ‘सये’ (तेलुगु), ‘नायक’ (तेलुगु) और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में काम करके दर्शकों के दिलों पर राज किया है. आज भले ही प्रदीप हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे.
यह भी पढ़ें- ‘मेरे बारे में कुछ भी लिख…’, Harshvardhan Rane ने Sanjeeda Shaikh संग अफेयर रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines