हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंचतत्व में विलीन हुए Pradeep Rawat, 'लगान' परिवार ने दी श्रद्धांजलि

Pradeep Rawat: फिल्म ‘गजनी’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार हो गया है. इस दौरान हर किसी ने नम आंखों से अभिनेता को श्रद्धांजलि दी. एक्टर के परिवार और बेटे का भी बुरा हाल नजर आया.

विज्ञापन
Pradeep Rawat. image credit- social media

Pradeep Rawat: फिल्म ‘गजनी’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार हो गया है. प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार फिल्मी दुनिया के कई सितारे पहुंचे थे. इस दौरान हर किसी ने नम आंखों से दिवंगत एक्टर को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. परिवार और प्रदीप के बेटे पर तो मानो दुख का पहाड़ ही टूट पड़ा है.

पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप

‘लगान’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत पंचतत्व में विलीन हो गए हैं और उनका अंतिम संस्कार हो चुका है. आज बुधवार को प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार किया गया. उनका अंतिम यात्रा में आमिर खान भी पहुंचे थे और श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा अभिनेता रजा मुराद, अभिनेत्री रुहानिका धवन समेत कई और सेलेब्स भी इमोशनल नजर आए.

आमिर खान प्रोडक्शंस ने शेयर किया पोस्ट

प्रदीप रावत के निधन पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने भावुक पोस्ट साझा कर श्रद्धांजलि दी है. साथ ही उनकी आखिरी यात्रा में ‘लगान’ फिल्म की पूरी टीम पहुंची थी. प्रदीप रावत के निधन पर ‘लगान’ की टीम ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया है. आज बुधवार को आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है कि प्रदीप रावत एक सीधे-सादे और बड़े दिल वाले इंसान थे.

विज्ञापन

प्रदीप जी, आप अमर हैं

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि जिन लोगों को उन्हें जानने का सौभाग्य मिला, उन्होंने उनकी अच्छाई और उनकी साफगोई को महसूस किया है. पोस्ट में लिखा है कि ‘फिल्म ‘लगान’ में देवा और ‘गजनी’ में गजनी के तौर पर उनके अभिनय ने लाखों लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी. हम सभी ‘लगान’ परिवार के सदस्यों को उनकी बहुत याद आएगी, प्रदीप जी, आप अमर हैं.

150 फिल्मों में किया काम

गौरतलब है कि प्रदीप ने अपने करियर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया था. उनके अभिनय सफर की शुरुआत थिएटर से हुई थी और साल 1985 में फिल्म ‘मेरी जंग’ से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म में उन्होंने अनिल कपूर, अमरीश पुरी जैसे कलाकारों के साथ काम किया था.

विज्ञापन

प्रदीप की फिल्में

इसके बाद प्रदीप ने कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें ‘अग्निपथ’, ‘बागी’, ‘कोयला’, ‘मेजर साहब’ और ‘सरफरोश’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं. उन्होंने अधिकांश फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए और बावजूद इसके उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बनाई और लोगों का दिल छुआ.

यह भी पढ़ें- ‘हमें बस पेपर साइन…’, Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से तलाक लेने पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola