Rajesh Sharma: बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा के जाने-माने एक्टर राजेश शर्मा अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. इस बीच अब राजेश शर्म ने अपनी सेहत का अपडेट देते हुए बताया है कि फिल्म ‘फौजी’ के सेट पर क्या हुआ था? उस दौरान जानकारी आई थी कि राजेश शर्मा को किसी जहरीली कीड़े ने काट लिया है, जिसकी वजह से अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इतना ही नहीं बल्कि इस मामले पर खूब बवाल भी हुआ था, लेकिन अब राजेश शर्मा ने बताया है कि ऐसा नहीं था और ये झूठ है.
राजेश शर्मा ने किया खुलासा
दरअसल, हाल ही में राजेश शर्मा ने एनडीटीवी के साथ एक बातचीत में इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म ‘फौजी’ के सेट पर उनके साथ क्या हुआ था. राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनके दाहिने पैर में लंबे समय से स्किन प्रॉब्लम थी. इसी वजह से वहां इंफेक्शन हो गया था.
क्या बोले राजेश?
एक्टर ने आगे कहा कि इस दौरान उनका डायबिटीज लेवल भी बहुत बढ़ा हुआ था, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी. राजेश ने आगे कहा कि शुरुआत में उन्होंने इसे उतनी गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन बाद में परेशानी बढ़ गई और उन्हें अस्पताल में एडमिट होना पड़ा. इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे कीड़े के काटने की खबरों को भी एक्टर ने फर्जी बताया.
कीड़े के काटने की खबर फर्जी
राजेश ने कीड़े के काटने की खबर को फर्जी बताते हुए कहा कि प्रभास की फिल्म के सेट पर ऐसा कुछ नहीं हुआ था. उन्होंने ये भी साफ किया कि इस मामले में ना तो प्रभास और ना ही फिल्म की यूनिट की कोई गलती थी. राजेश के मुताबिक, हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और वहां से कोलकाता लौटने के एक-दो दिन बाद ही उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी.
प्रभास और फिल्म की यूनिट के लोग अच्छे- राजेश
इसके आगे राजेश ने कहा कि प्रभास और फिल्म की यूनिट के लोग अच्छे हैं. इस घटना के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है. उस दौरान खबर आई थी कि ‘फौजी’ की शूटिंग के दौरान रामोजी फिल्म सिटी में घनी झाड़ियों वाले इलाके में किसी जहरीली मकड़ी ने राजेश को काट लिया था, जिसके कुछ घंटों बाद ही उनके दाहिने पैर में तेज दर्द और तबीयत खराब होने की बात सामने आई थी.
जल्द काम पर वापसी करेंगे राजेश
खबर थी कि कोलकाता पहुंचने के बाद उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राजेश ने बताया कि उनका इलाज पूरा हो चुका है और वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं. साथ ही उन्हें उम्मीद है कि वो करीब एक हफ्ते में दोबारा काम पर लौट सकेंगे.
यह भी पढ़ें- कैसे हुआ था मीना कुमारी और धर्मेंद्र का ब्रेकअप? ही-मैन के एटीट्यूड से टूटा ‘ट्रेजडी क्वीन’ का दिल!
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
19 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
21 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
23 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 day agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 day ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 day agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
1 day agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 day ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines