The Raja Saab Box Office Collection Day 3: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ लोगों को पसंद तो आई, लेकिन इस फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, तो दूसरी ओर फिल्म की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरती नजर आ रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन क्या है?
फिल्म ‘द राजा साब’ का कलेक्शन
Sacnilk.com के अनुसार, प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 20.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, अभी ये फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है. इसी के साथ अगर इस फिल्म की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल कमाई की बात करें तो इसने तीन दिन में 108.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
फिल्म ‘द राजा साब’ का बीते दो दिन का कलेक्शन
इसके अलावा अगर प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ के पहले और दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन यानी ओपनिंग डे पर 53.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म के खाते में 26 करोड़ रुपये आए और फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई.
लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स
गौरतलब है कि प्रभास की इस फिल्म को लोगों ने मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया है. ऐसे में फिल्म का ओपनिंग डे जहां बेहद शानदार रहा, तो वीकेंड पर ये फिल्म उम्मीद के हिसाब से कलेक्शन नहीं कर पाई. हालांकि, देखने वाली बात ये भी होगी कि इसका पहले संडे का फाइनल कलेक्शन क्या रहता है?
फिल्म ‘धुरंधर’ कर रही कमाई
इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ भी मौजूद है, जिसकी टिकट खिड़की पर अभी भी पकड़ बरकरार है. फिल्म ने 24 दिनों में 1064 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है और इसी के साथ अब ये फिल्म 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.
यह भी पढ़ें- Ranveer Singh क्यों गुस्से से हुए आग-बबूला? Dua के पापा का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines