Popular South Actress: साउथ सिनेमा की कई ऐसी हसीनाएं हैं, जो बॉलीवुड में भी पॉपुलर हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही 30 साल की अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. साथ ही इन्होंने कई हिंदी सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं. रश्मिका मंदाना ने ना सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड में भी कई पॉपुलर फिल्में दी हैं. रश्मिका मंदाना ने साल 2022 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. एक्ट्रेस ने फिल्म ‘गुडबाय’ से हिंदी सिनेमा में एंट्री की थी.
‘एनिमल’ जैसी सुपरहिट फिल्म
इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ने अमिताभ बच्चन के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी. इसके बाद रश्मिका, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘मिशन मजनू’ में नजर आईं और उन्होंने रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी है. इसके अलावा रश्मिका को सलमान खान के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ में भी काम किया है.
2016 में की थी करियर की शुरुआत
साथ ही रश्मिका बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘छावा’ में भी नजर आ चुकी हैं. रश्मिका को हिंदी फिल्मों में बेहद पसंद किया गया. वहीं, अगर एक्ट्रेस की साउथ फिल्मों की बात करें तो रश्मिका ने साल 2016 से कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी.
‘नेशनल क्रश’ का टैग मिला
रश्मिका ने अपने फिल्मी करियर में ‘पुष्पा: द राइज (2021), गीता गोविंदम (2018), किरिक पार्टी (2016), ‘डियर कॉमरेड’, ‘सीता रामम” जैसी फिल्में दी हैं. उन्हें ‘नेशनल क्रश’ का टैग भी मिल चुका है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो इसी साल रश्मिका ने विजय देवरकोंडा से शादी की है.
शादी की फोटोज हुई थी वायरल
विजय और रश्मिका की शादी शाही शादी थी. इस शादी की हर एक चीज बेहद खास थी. शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया था, लेकिन जब इंटरनेट पर इस शादी की फोटोज सामने आई, तो पलक झपकते ही वायरल हो गई थीं. रश्मिका और विजय को लोगों का बेहद प्यार मिला था.
यह भी पढ़ें- सिर्फ 15 करोड़ के बजट में बनी दोस्ती पर आधारित इस फिल्म ने रचा इतिहास
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
49 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines