हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aruna Irani के पति का निधन, Ajay Devgn को स्टार बनाने वाले Kuku Kohli की हार्ट अटैक से गई जान

Aruna Irani Husband Kuku Kohli Passes Away: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को अपनी फिल्म से ब्रेक देने वाले निर्देशक कूकू कोहली का निधन हो गया है. 77 साल की उम्र में फिल्ममेकर ने आखिरी सांस ली है.

विज्ञापन
अरुणा ईरानी के पति का निधन. image credit- instagram

Aruna Irani Husband Kuku Kohli Passes Away: हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अरुणा ईरानी और फिल्ममेकर कूकू कोहली का निधन हो गया है. बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को अपनी फिल्म से ब्रेक देने वाले निर्देशक कूकू कोहली अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. आज मंगलवार 25 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने की वजह से 77 साल की उम्र में कूकू कोहली का निधन हुआ है. कूकू कोहली के निधन की अचानक आई खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.

कूकू कोहली का निधन

जानकारी की मानें, तो आज मंगलवार को फिल्म निर्माता-निर्देशक कूकू कोहली को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, अभिनेत्री अरुणा ईरानी के भाई बलराज ईरानी ने ‘इंडिया टुडे’ के साथ बात करते हुए कूकू के निधन की पुष्टि की है.

अरुणा ईरानी के भाई ने दी जानकारी

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि उनके जीजा कुकू कोहली की तबीयत ठीक नहीं थी. कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. साथ ही उन्होंने कहा कि कुकू कोहली को ब्लॉकेज की समस्या थी और कल ही उनके स्टेंट लगाया गया था. बलराज ईरानी ने आगे कहा कि वे बिल्कुल ठीक थे, लेकिन आज शाम उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वे हमसे बात कर रहे थे और अचानक गिर गए.

विज्ञापन

कब होगा अंतिम संस्कार?

वहीं, अगर उनके अंतिम संस्कार की बात करें तो जानकारी के अनुसार, कूकू कोहली का अंतिम संस्कार कल बुधवार सुबह साढ़े दस बजे मुंबई के ओशिवारा में होगा. फिल्ममेकर के अंतिम संस्कार से पहले सुबह साढ़े नौ बजे निर्देशक के आवास पर उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे.

अजय देवगन को दिया था पहला ब्रेक

कूकू कोहली के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. हर कोई फिल्ममेकर की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है. बता दें कि कूकू कोहली ने ही अजय देवगन को फिल्म ‘फूल और कांटे’ से पहला ब्रेक दिया था. जी हां, उन्होंने अभिनेता का आइकॉनिक एंट्री सीन भी बनाया था, जिसमें अजय देवगन दो चलती हुई मोटरसाइकिलों पर पैर फैलाकर (स्प्लिट स्टंट) कॉलेज में एंट्री लेते हैं.

विज्ञापन

कूकू की फिल्में

वहीं, अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो इसके अलावा उन्होंने ‘सुहाग’ फिल्म (1994) बनाई थी. इस फिल्म में अजय और अक्षय कुमार थे. इसके अलावा ‘कोहराम’, ‘आंटी नंबर 1’ और ‘हकीकत’ जैसी फिल्में भी कुकू कोहली ने ही बनाई थी. कूकू की फिल्मों का लोगों का खूब प्यार मिलता था और दर्शक भी उनके काम की तारीफ किया करते थे.

यह भी पढ़ें- ‘एक मां, एक बेटी और…’, Gandhari का दमदार ट्रेलर रिलीज, कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola