Popular Earning Film: पर्दे पर कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कलेक्शन किया है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे 712 करोड़ के बजट में बनाया गया था, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आने के बाद 3000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ‘द रॉक’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘द रॉक’ है. फिल्म ‘द रॉक’ ने अपनी रिलीज के 30 साल पूरे कर लिए हैं. 7 जून 1996 को माइकल बे की फिल्म ‘द रॉक’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही बवाल काट दिया था और बेहद शानदार कलेक्शन किया था.
फिल्म की रिलीज को 30 साल पूरे
भले ही इस फिल्म की रिलीज को 30 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी इसकी गिनती टॉप एक्शन फिल्मों में होती है. गौरतलब है कि इस फिल्म को 75 मिलियन डॉलर (आज के हिसाब से 712 करोड़ रुपये) ) के बजट में बनाया गया था. वहीं, अगर कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 335 मिलियन डॉलर (आज के हिसाब से 3184 करोड़ रुपये) से ज्यादा का कारोबार किया था.
फिल्म की शूटिंग
इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म की सबसे खास बात ये थी कि इसकी शूटिंग असली अलकाट्राज जेल में हुई थी, जहां पर्यटक आते-जाते रहते थे. साथ ही शॉन कॉनरी ने प्रोडक्शन से मांग की थी कि उनके लिए अलकाट्राज पर ही एक केबिन बना दिया जाए, जिससे उन्हें रोज समुद्र से सैन फ्रांसिस्को अपने होटल तक जाने का सफर ना तय करना पड़े.
फिल्म की कहानी
वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस की कहानी अलकाट्राज जेल पर आधारित है. ब्रिगेडियर जनरल फ्रांसिस हम्मेल (एड हैरिस) अपने मारे गए सैनिकों के परिवारों के लिए न्याय मांगते हुए अलकाट्राज पर कब्जा कर लेता है और वीएक्स नर्व गैस से सैन फ्रांसिस्को को निशाना बनाने की धमकी देता है.
यह भी पढ़ें- 30 करोड़ में बनी वो हॉरर फिल्म, जिसने हिलाया बॉक्स ऑफिस, 2 साल पहले हुई थी रिलीज
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines