Bollywood Actress: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जो अपनी फिल्मों और करियर को लेकर चर्चा में रहती हैं. आज हम आपको उस अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने 12 साल के लंबे करियर में सिर्फ 1 हिट फिल्म दी है. हालांकि, वो अपनी फिल्मों में खूब मेहनत करती हैं, लेकिन फिर भी वो दर्शकों का दिल नहीं जीत पाती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…
12 साल का करियर और 1 हिट
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक रकुल प्रीत सिंह हैं. समय-समय पर रकुल की फिल्में आती रहती हैं, लेकिन वो दर्शकों का दिल नहीं जीत पाती हैं. यही वजह है कि 12 साल के करियर में रकुल के नाम बस एक हिट फिल्म का टैग है और बाकी फिल्में उनकी फ्लॉप रही हैं.
तमिल और तेलुगु सिनेमा
गौरतलब है कि रकुल प्रीत सिंह ना सिर्फ टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं बल्कि वो तमिल और तेलुगु सिनेमा में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं, लेकिन बॉलीवुड में उनका हाल बेहद बुरा है और 12 साल का रिकॉर्ड बेहद हैरान करने वाला है. इन 12 सालों में रकुल ने करीब 10 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया होगा, लेकिन उनकी सिर्फ 1 फिल्म ही हिट रही है.
फिल्म ‘यारियां’ से बॉलीवुड डेब्यू
साल 2014 में रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म ‘यारियां’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया था और ये बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी. इसके बाद रकुल ने फिर से साउथ इंडस्ट्री की तरफ जाने का फैसला किया. फिर साल 2018 में रकुल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी के साथ नीरज पांडे की फिल्म ‘अय्यारी’ में नजर आई, लेकिन ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई.
ओटीटी पर भी ज्यादा प्यार नहीं मिला
हालांकि, साल 2019 रकुल के लिए बेस्ट रहा क्योंकि फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ ने कमाल कर दिया और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया. यही वो हिट फिल्म है, जिसने रकुल का नाम डूबने से बचाया था, लेकिन ये भी ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहा और इसके बाद उनकी फिल्में फ्लॉप होती गई. इस फिल्म के बाद या तो रकुल की फिल्में फ्लॉप हुई या फिर कम कमाई करके बॉक्स ऑफिस से आ गईं. इसके अलावा रकुल ने ओटीटी पर भी लोगों का दिल जीतने की कोशिश की, लेकिन वहां भी उन्हें ज्यादा प्यार नहीं मिला.
यह भी पढ़ें- हॉरर के हैं दीवाने, तो तुरंत देख डालिए ये 5 फिल्में, Obsession से भी 100 गुना ज्यादा हैं डरावनी
संबंधित खबरें
4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
54 mins ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
19 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
23 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines