Popular Actor: हिंदी सिनेमा के कई अभिनेता ऐसे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए बेहद मेहनत की है. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जो कभी बर्तन धोया करते थे और इन्होंने चौकीदारी तक की, लेकिन आज के समय में वो 42 करोड़ के मालिक हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?
अभिनेता अमित साध
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेता अमित साध हैं. आज यानी 5 जून, 1983 को अमित का जन्म दिल्ली में हुआ था, लेकिन उनका परिवार मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और उनकी पढ़ाई लखनऊ में हुई थी. अमित जब 16 साल के थे, तब उनके सिर से पिता का साया उठ गया था.
घरों में बर्तन तक धोए
पिता के जाने के बाद उनके घर के हालात बिगड़ गए और पैसे के लिए उन्होंने लोगों के घरों में बर्तन तक साफ किए. इसके अलावा वो रात में चौकीदारी का काम भी किया करते थे. कई बार तो ऐसा होता था कि वो सड़क पर सोकर रात बिताते थे. अपने हालातों और परेशानियों की वजह से अमित ने खुद को खत्म करने की भी कोशिश की, लेकिन किस्मत ये नहीं चाहती थी और एख दोस्त ने समय पर उनकी जान बचा ली थी.
टीवी शोज में किया काम
अमित को बचपन से ही एक्टिंग का शोक था. इसलिए वो मुंबई आ गए और टीवी सीरियल्स से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. अमित ने ‘बिग बॉस’, ‘नच बलिए’ और ‘फीयर फैक्टर’ जैसे कई बड़े रियलिटी शोज में काम किया और बहुत जल्दी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली. हालांकि, फिर एक समय ऐसा आया, जब अमित को काम मिलना ही बंद हो गया.
फिल्मों में रखा कदम
भले ही किस्मत ने फिर अमित का टेस्ट लिया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत करते रहे. जब अमित को टीवी में काम नहीं मिला, तो उन्होंने फिल्मों का रुख किया. साल 2010 में आई फिल्म ‘फूंक 2’ से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
अमित साध की नेटवर्थ
फिल्मों में पॉपुलर होने के बाद अमित ने ओटीटी पर भी नाम कमाया. अपनी मेहनत से उन्होंने साबित किया कि कुछ भी मुश्किल नहीं है बस मेहनत करने की देर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमित की कुल संपत्ति लगभग 40 से 42 करोड़ रुपये के बीच है और आज वो एक शानदार लाइफ जी रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Zee5 पर आकर IMDb में गर्दा उड़ाने वाली ये सीरीज, दिलाएगी Mirzapur और Sacred Games की याद, 1 बार जरूर देखें
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
12 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
15 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines