Live Updates
कोई मैसेज?
मैं बस यही कहना चाहती हूं कि मैंने अपने फैंस और चाहने वालों को बस इसलिए हर्ट किया, क्योंकि मैं बस सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाना चाहती थी।
अब आप क्या करेंगी?
मैं जितना ज्यादा हो सकता है सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाने की कोशिश करुंगी। मैं सबसे इसके लिए माफी मांगती हूं।
आपको कैसा लग रहा है?
सर्वाइकल कैंसर के बारे में खूब चर्चा हो रही है। जो हो रहा है मैं इसके लिए पहले से तैयार थी। हर जगह इसके बारे में बात की जा रही है, बस मेरा काम हो गया और ये बहुत अच्छा है।
मैं खुश हूं
सर्वाइकल कैंसर के बारे में सभी जाने और इसके बारे में पढ़े। मैं यही चाहती थी और ये हो गया। मैं बहुत खुश हूं।
पूनम पांडे वेबसाइट
पूनम पांडे वेबसाइट पर आप सारी जानकारी ले सकते हैं। सर्वाइकल कैंसर कोई ऐसी बीमारी नहीं है, जिसे इग्नोर किया जाए। इसके बारे में सभी को जानना चाहिए।
किसी को नहीं पता
मैं जानती हूं कि किसी को नहीं पता था कि मैं कहां हूं और मैं सभी से इसके लिए माफी भी मांगती हूं। सब मेरे लिए बहुत परेशान थे।
ये माफी मांगने का समय
अगर हम ऐसा नहीं करते तो कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता। ऐसा करने के बाद से लोगों ने इसके बारे में सर्च करना शुरू किया और ये ट्रेंड बन गया।
ऐसा क्यों किया?
मैंने सिर्फ ये उन महिलाओं के लिए किया, जो इसके बारे में नहीं जानती और इस गंभीर बीमारी से अपनी जान दे देती है। इसलिए उन्हें एचपीवी टीका लगवाना चाहिए।
मैं कांप रही हूं
मैं अभी कांप रही हूं और मेरे सभी दोस्ती बहुत नाराज है। मुझे नहीं पता मैं उन्हें कैसे मनाउंगी, लेकिन मैंने जो किया उसके लिए मैं बहुत खुश हूं कि ऐसा करने से कम से कम लोगों ने इसके बारे में बात तो की।
ये कोई मजाक नहीं
मैं जानती हूं कि ये कोई मजाक नहीं था, लेकिन मैंने ये सिर्फ जागरुकता के लिए किया। सब इसके बारे में जान ले बस यही मैं चाहती हूं।
कोई फर्क नहीं पड़ता
किसने गाली दी कोई फर्क नहीं पड़ता। कौन क्या कह रहा है वो मायने नहीं रखता। ऐसा करने का जो मकसद था वो पूरा हो गया। बस और क्या चाहिए।
जागरुकता के लिए किया
मैं बस लोगों का जागरुक करना चाहती थी। कल से इस पर खूब चर्चा हो रही है और ये नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। मैं चाहती थी लोग इसके बारे में बात करें और ऐसा हुआ
कैसा लग रहा है
सर्वाइकल कैंसर से मौत की खबर फैलाने के बाद अब पूनम पांडे माफी मांगने की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं माफी मांगना चाहती हूं। मेरे चाहने वालों से।
लाइव पूनम पांडे
पूनम पांडे इंस्टाग्राम पर लाइव। बीते 24 घंटे से पूरे देशभर में उनकी मौत की खबर चल रही थी। अब उनके जिंदा होने की बात सामने आई है।
पूनम पांडे
इंस्टाग्राम पर लाइव आएगी पूनम। बीते दिन से चल रही थी पूनम की मौत की खबर। सब लोग थे हैरान कि एक दिन में ऐसा क्या हुआ?
पूनम पांडे
थोड़ी देर में लाइव आएगी पूनम पांडे। इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बताएगी ऐसा क्यों किया और क्या था ये सब करने का मकसद?
Poonam Pandey Alive: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे जिंदा है। सोशल मीडिया पर लाइव आकर उसने काफी सारी बातें शेयर कीं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर क्यों उसने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई। पूनम पांडे ने यह भी बताया कि आखिर क्यों इतनी गंभीर बीमारी को लेकर उन्होंने इस तरह की खबर फैलाई।
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
37 mins agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
3 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
21 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines