Poonam Pandey Death Real Time And Date: 32 साल की उम्र में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडेय ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी अचानक हुई मौत की खबर ने पूरे देश को चौंका दिया। उनके फैन्स सदमे में हैं। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि पूनम पांडे अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वहीं पूरी दुनिया को पूनम पांडे की मौत की खबर शुक्रवार सुबह उनके इंस्टाग्राम पर डाली गई पोस्ट से मिली, लेकिन पूनम पांडे की मौत कब, कहां, कैसे और किस टाइम हुई, इस बारे में उनकी मैनेजर ने बताया।
अपने होमटाउन में ली आखिरीं सांस
पूनम पांडे की मैनेजर पारुल चावला ने बताया कि पूनम पांडे की मौत की खबर दुनिया को 2 फरवरी 2024 की सुबह इंस्टाग्राम पोस्ट करके दी गई,, लेकिन पूनम पांडे ने गुरुवार रात एक फरवरी 2024 को ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। वे सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं और अपने होमटाउन कानपुर आई हुई थीं। उनका काफी समय से इलाज चल रहा था। कैंसर के चलते पूनम पांडे काफी तकलीफ में थीं, वो अलग बात है कि उन्होंने अपने दुख को कभी अपने चेहरे पर जाहिर नहीं होने दिया। पूनम काफी खुशनुमा और दिलचस्प इंसान थी।
इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा था?
पूनम पांडे की मैनेजर पारुल ने बताया कि एक्ट्रेस की मौत होने की जानकारी देने वाला पोस्ट उनकी तरफ से ही डाला गया था। इस पोस्ट में लिखा गया कि आज की सुबह हम सभी के लिए काफी मुश्किल है। आपको बताते हुए बहुत तकलीफ हो रही है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम पांडे को खो दिया है। जो कोई भी उनके सम्पर्क में रहा है, उन्हें उन्होंने भरपूर प्यार दिया है। इस दुख की घड़ी में, हम परिवार की प्राइवेसी का अनुरोध करते हैं।
6 फिल्में और 2 रियलिटी शो किए
पूनम पांडे सबसे पहले 2013 में नशा मूवी में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने ‘आ गया हीरो’, ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’, द वीकेंड, मालिनी एंड कंपनी, लव इज़ पॉइज़न फिल्मों में भी काम किया। पूनम ‘खतरों के खिलाड़ी 4’ और 2022 में ‘लॉक अप’ शो भी नजर आई थीं।
संबंधित खबरें
मुंबई पुलिस की कस्टडी में टाइगर श्रॉफ के हमलावर, ट्रांजिट वारंट मंजूर
2 hrs ago20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां हुईं परेशान, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में सेलेब्स! सुरक्षा पर उठाए सवाल
7 hrs ago45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से राकेश रोशन तक, अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आए ये सितारे
11 hrs agoचेहरे पर टेंशन, बिखरे बाल... फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ से मिलीं दिशा
12 hrs agoरणबीर कपूर ने गाया YJHD का 'कबीरा' गाना, दुर्गा पूजा पंडाल से वीडियो वायरल
1 day agoनीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines