हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Poonam Pandey: पत्नी मरकर जिंदा हुई, पति को पता ही नहीं, दे रहा श्रद्धांजलि

Poonam Pandey Alive Live Video Viral: पूनम पांडे जिंदा है और उनके पूर्व पति समेत पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा था। अब अचानक वह खुद सामने आ गईं तो सभी का Moye Moye हो गया।

विज्ञापन
Poonam Pnadey Actress

Poonam Pandey Alive Posted Instagram Live Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे जिंदा है। 24 घंटे पहले उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद पूरा देश शोक में डूब गया था। उनके फैन्स, दोस्त, रिश्तेदार, यहां तक कि उनके पूर्व पति सैम बॉम्बे तक काफी निराश हुए।

सभी ने पूनम पांडे को श्रद्धांजलि दी, शोक संतप्त परिवार के प्रति संवदेनाएं व्यक्त कीं। सैब बॉम्बे ने भी अपनी पूर्व पत्नी पूनम पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी, लेकिन अब अचानक पूरी दुनिया के सामने आकर पूनम पांडे ने यह कहकर कि मैं जिंदा हूं, सभी का Moye Moye कर दिया।

 

इंस्टाग्राम पर वीडियो में क्या बोलती दिखीं पूनम?

पूनम पांडे की मौत होने की खबर फैलने के 24 घंटे बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। साथ ही एक पोस्ट डाली, जिसमें उन्होंने बताया कि अभी मैं जिंदा हूं। बिल्कुल ठीक हूं। मेरी मौत होने की खबरें झूठी हैं। उन्हें सर्वाइकल कैंसर भी नहीं हुआ है। पिछले 24 घंटे से जो चल रहा, सब ड्रामा है।

पूनम पांडे ने यह भी बताया कि उन्होंने क्यों अपनी मौत होने की झूठी खबर फैलाई। पूनम पांडे ने कहा कि वे सर्वाइकल कैंसर के बारे में लोगों को जागरुक करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। मैं उन लोगों को सर्वाइकल कैंसर को लेकर अवेयर कर ही थीं, जिन्होंने अपने अपनों को इस बीमारी के कारण खो दिया।

 

सारा दिन चला ड्रामा, खूब दी गईं श्रद्धांजलि

बता दें कि 2 फरवरी की सुबह पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत होने की खबर फैली। उनकी मैनेजर पारुल चावला की तरफ से भी पुष्टि की गई। बाकायदा प्रेस नोट भी जारी किया गया। जैसे ही मौत होने की खबर फैली, पूरा देश श्रद्धांजलि देने उमड़ा।

बॉलीवुड और मॉडलिंग जगत से जुड़े उनके दोस्त श्रद्धांजलि देने लगे। फैन्स उनके मुंबई वाले घर पहुंचने लगे। पड़ोसी शोक मनाने पहुंचे। पूर्व पति सैम बॉम्बे को भी यकीन नहीं हुआ और उन्होंने भी पोस्ट करके श्रद्धांजलि दी। सारा दिन खूब ड्रामा हुआ।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें