Ustaad Bhagat Singh Day One Box Office Collection: आज 19 मार्च को रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है. इसी के साथ पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी आज ही 19 मार्च को रिलीज हुई है. जाहिर है कि दोनों फिल्में एक दिन बॉक्स ऑफिस पर आई हैं, तो दोनों की टक्कर तो होनी ही थी, लेकिन इस टकराव के बाद भी फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने कमाल का कलेक्शन किया है.
फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का कलेक्शन
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर तगड़ा बजा बना हुआ था और इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही बड़ी ओपनिंग की है, लेकिन अगर फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की बात करें तो इस फिल्म ने भी अपने ओपनिंग डे पर पूरा जोर लगाया है. ऐसा लग रहा था कि ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई में गिरावट आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
पहले दिन की कमाई
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने रिलीज के पहले दिन दोपहर 2 बजे तक 13.48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जो ‘धुरंधर 2’ के टिकट खिड़की पर होते हुए करना मुश्किल लग रहा था, लेकिन इसने कमाई में पूरा जोर लगा दिया है. हालांकि, अभी फिल्म की कमाई के ऑफिशियल नंबर नहीं आए हैं. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की पहले दिन की टोटल कमाई कितनी होगी?
बंपर इजाफा होने की उम्मीद
फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के कलेक्शन में रात तक बंपर इजाफा होने की उम्मीद है. बता दें कि फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की फाइनल कमाई के आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे. अभी ये आंकड़े अनुमानित और शुरुआती है और इनमें बदलाव कंफर्म है. अब फैंस को ऑफिशियल नंबर का इंतजार है.
प्री-सेल्स में भी अच्छी कमाई
वहीं, अगर फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की बात करें तो इस फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं. वहीं, अगर प्री-सेल्स की बात करें तो खबरों के मुताबिक, इस फिल्म ने सिर्फ प्री-सेल्स से ही 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी. अब देखने वाली बात होगी कि इसका पहले दिन का टोटल कलेक्शन कितना होता है.
यह भी पढ़ें- Mamta Kulkarni का बदला हुलिया, क्या खत्म हुआ साध्वी बनने का ढोंग?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines