Parveen Babi Death Anniversary: बॉलीवुड के कई नाम ऐसे हैं, जो आज भी अपने ग्लैमर के लिए जाने जाते हैं. 1970 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक परवीन बॉबी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें लोगों के दिलों में अभी भी जिंदा है. परवीन ने अपने फिल्मी करियर में बेहद शानदार फिल्में दी हैं. हालांकि, एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए हैं. आइए जानते हैं…
पाकिस्तानी से हुई शादी
दरअसल, परवीन बॉबी की पर्सनल लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं रहा. एक्ट्रेस की लव स्टोरी की बात करें तो उनका नाम डैनी डेन्जोंगपा, कबीर बेदी और महेश भट्ट के साथ जोड़ा गया था, लेकिन उनकी शादी एक पाकिस्तानी से हुई थी, जो उन्हें छोड़कर चला गया था. जी हां, कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि परवीन की शादी एक पाकिस्तानी शख्स से हुई थी, जो पाक जाने के बाद कभी वापस ही नहीं आया.
महेश भट्ट ने किया खुलासा
इतना ही नहीं बल्कि महेश भट्ट ने इसके बारे में बात भी की थी. बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में महेश ने खुद बताया था कि प्यार के मामले में परवीन की किस्मत अच्छी नहीं थी और जिस शख्स से परवीन की शादी हुई थी, उसने भी उन्हें छोड़ दिया था. महेश भट्ट के अनुसार, उन्हें परवीन की शादी के बारे में तब पता लगा था, जब वो उनके संग रिश्ते में थे.
क्या बोले महेश भट्ट?
महेश का कहना था कि जब वो उनके साथ रहते थे, तो उनकी मां उस शख्स के बारे में बातें किया करती थीं. इस बारे में वहां पर बातें होती थी कि एक बार परवीन की शादी हुई थी और शादी के बाद वो शख्स पाकिस्तान चला गया था और फिर वापस नहीं लौटा. इतना ही नहीं बल्कि महेश ने आगे ये भी खुलासा किया था कि परवीन से अलग होने के सालों बाद कोई पाकिस्तान से उनसे मिलना चाहता था.
पाक में मिलना चाहता था कोई
इस बारे में बात करते हुए महेश ने बताया था कि साल 2003 में वो एक फिल्म फेस्टिवल के लिए पाकिस्तान गए थे और वहां पर कोई उनसे मिलना चाहता था, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल की वजह से वो उनसे नहीं मिल पाए थे. परवीन बॉबी की जोड़ी को अमिताभ बच्चन के साथ बेहद पसंद किया जाता था और दोनों को स्क्रीन पर बेहद प्यार मिलता था.
2005 में हुआ था निधन
परवीन की प्रोफेशनल लाइफ का असर उनके काम पर भी पड़ा. एक्ट्रेस की मानसिक सेहत ने उन्हें फिल्मों से भी दूर कर दिया और महेश भट्ट से अलग होने के बाद परवीन ने ग्लैमर और इंडस्ट्री से भी दूरी बना ली. इसके बाद एक्ट्रेस शांत जीवन जीने लगीं, लेकिन किसे पता था कि इतनी जल्दी परवीन दुनिया को ही अलविदा कह देगी. जी हां, साल 2005 में महज 52 साल की उम्र में परवीन का निधन हो गया था.
यह भी पढ़ें- वो म्यूजिक कंपोजर, जिस पर लगे चीटिंग के आरोप, फेरो से पहले टूटी शादी, लोगों की खाई गालियां, अब कमबैक की तैयारी
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines