Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी वाली वेब सीरीज ‘शक’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो फैंस को बेहद पसंद आया है. इस बीच अब परिणीति चोपड़ा ने फिल्म की शूटिंग के दौरान का किस्सा भी शेयर किया है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?
परिणीति चोपड़ा ने किया रिवील
दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने अपनी वेब सीरीज के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी और उसके दौरान शूटिंग को लेकर बात करते हुए कहा कि उनके बच्चे नीर ने दुनिया में आने से पहले ही अपना फिल्मी डेब्यू किया है. एक्ट्रेस ने इस दौरान कहा कि प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलने के बाद उनके पति, राजनेता राघव चड्ढा सेट पर उनके लिए आते थे.
क्या बोलीं परिणीति चोपड़ा?
परिणीति ने आगे बताया कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में तब पता चला था, जब शो की शूटिंग शुरू हो चुकी थी. उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहती थीं कि प्रोजेक्ट पर कोई असर पड़े और जब वो शिमला और चैल जैसी मुश्किल जगहों पर शूटिंग कर रही थीं, तब उन्होंने मेकर्स को ये खबर दी थी.
मेकर्स ने खास ख्याल रखा- परिणीति
एक्ट्रेस ने आगे अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि मेकर्स को मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में पहले से ही पता था. साथ ही मेकर्स ने भी ये पक्का करने की कोशिश की कि मुझे प्रेग्नेंसी में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो और पूरी टीम ने मेरा खास ख्याल रखा. उन्होंने आगे कहा कि मेकर्स ने प्रोजेक्ट के क्रिएटिव विजन से समझौता किए बिना, उनके आराम के हिसाब से एक्शन सीन में बदलाव किए.
दूर-दराज की जगहों पर शूटिंग- परिणीति
अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने क्रिएटिव तौर पर साथ आने और पूरी शूटिंग के दौरान उनका साथ देने के लिए टीम की तारीफ भी की है. इस सीरीज की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए परी ने बताया कि उन्हें कितने सपोर्टिव मेकर्स मिले हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि हम इन बंगलों और बहुत दूर-दराज की जगहों पर शूटिंग कर रहे थे और ये जगहें सच में बहुत दूर थीं.
सेट पर रहने का इंतजाम- परिणीति
हालांकि, उन्होंने मेरे लिए सेट पर ही रहने का इंतजाम किया था, जिससे मुझे रोज उन घुमावदार पहाड़ी रास्तों पर सफर ना करना पड़े, जिसमें आने-जाने में एक घंटा लग जाता था. उन्होंने सेट पर रहने की व्यवस्था की, जिससे मैं बस आऊं, शूट करूं और आराम कर सकूं.
नीर का भी डेब्यू- परिणीति
इसके अलावा परी ने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा कि राघव, हमेशा की तरह शिमला भागकर मेरे पास आए. मेरी मां, सास और मेरे भाई भी मुझसे मिलने आए. सबने सोचा होगा कि क्या परिणीति की पूरी फैमिली शूटिंग पर आ जाती है? साथ ही हमने मजाक में ये भी कहा कि यह मेरे (वेब पर) डेब्यू के साथ-साथ नीर का भी डेब्यू था और इसलिए ये शो हमेशा मेरे लिए सबसे खास रहेगा.
यह भी पढ़ें- Haiwaan X Review: ब्लाइंड शख्स के सामने ‘हैवान’ बना खूंखार साइको किलर, फिल्म को देख क्या बोले एक्स यूजर्स?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
14 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines