Palash Muchhal: म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक पलाश को लेकर फिर से तरह-तरह की बातें हो रही हैं. पलाश पर 40 लाख के फ्रॉड का आरोप है. इस बीच अब पलाश ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है. आइए जानते हैं कि फिल्ममेकर का इस पर क्या कहना है?
पलाश मुच्छल ने शेयर की पोस्ट
दरअसल, पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. इस पोस्ट में पलाश ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है. पलाश ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा है कि सांगली निवासी विज्ञान माने द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों को लेकर में ये साफ करना चाहता हूं कि मेरे ऊपर जो भी आरोप लगे हैं वो बिल्कुल गलत हैं और गलत हैं.
मामले को हल्के में ना लेने की कही बात
पलाश ने आगे लिखा कि ये सब मेरी इमेज को खराब करने के लिए किया गया है और इन्हें अनदेखा नहीं किया जाएगा. इस मामले को हल्के में नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मेरे वकील श्रेयांश मिथारे के द्वारा मैं इस मामले को लीगल तरीके से हैंडल करूंगा. गौरतलब है कि पलाश ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है.
एक्टर और प्रोड्यूसर विज्ञान माने ने लगाए आरोप
वहीं, अगर इस पूरी मामले की बात करें तो एक्टर और प्रोड्यूसर विज्ञान माने ने महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुलिस से संपर्क किया. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने पलाश पर ‘नजरिया’ नाम की फिल्म के सिलसिले में धोखा देने का आरोप भी लगाया है. जानकारी की मानें को विज्ञान ने सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को एक एप्लीकेशन देकर म्यूजिक कंपोजर पलाश के खिलाफ फर्स्ट इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने की मांग की थी.
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे थे पलाश
इसके अलावा अगर पलाश की बात करें तो पलाश इसके पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थे. स्मृति मंधाना से पलाश की शादी होने थी, लेकिन शादी से कुछ ही समय पहले इस पोस्टपोन कर दिया गया और बाद में शादी टूट गई. इस दौरान भी पलाश को लोगों की तरह-तरह की बातें सुनने को मिली थी.
यह भी पढ़ें- Sunny Deol की वो फिल्म, जिसे प्रोड्यूसर मिलना हो गया था मुश्किल, ढाई करोड़ में बनी इस मूवी ने कर डाली थी मोटी कमाई
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines