Pakistani Actor Fawad Khan: फवाद खान (Fawad Khan) और माहिरा खान (Mahira Khan) पाकिस्तान के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी -खासी फैन फॉलोइंग है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है। फवाद और माहिरा ने एक साथ ‘हमसफर’ में काम किया है। इस सीरियल को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था, ये एक पॉपुलर टीवी शो है। कपल ने साथ में कई और प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है, लेकिन और एक्ट्रेस की तुलना में फवाद ने माहिरा के साथ कम काम किया है। हाल ही में एक पोडकास्ट में फवाद खान ने बताया था कि उन्होंने माहिरा खान के साथ कम काम क्यों किया।
24 घंटे काम करती हैं माहिरा
पाकिस्तानी एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान रिश्तों, काम और बहुत कुछ बातों के बारे में चर्चा की। साथ ही फवाद खान से माहिरा खान के साथ उनके रिश्ते के बारे में भी पूछा गया। इसके जवाब में फवाद खान ने कहा, माहिरा खान सबसे मेहनती स्टार्स में से एक है और दावा किया वह चौबीसों घंटे काम करती हैं।
ये भी पढ़ें-ट्रेनर ने बताया Fighter में Hrithik Roshan की फिटनेस का राज
क्या है फवाद और माहिरा का अगला प्रोजेक्ट?
फवाद ने बताया, वो माहिरा के साथ काम कम इसलिए करते हैं, क्योंकि वह एक्ट्रेस के साथ अपने पर्सनल संबंध को खराब नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि माहिरा के साथ उनका सम्मानजनक रिश्ता है, इसलिए वह प्रोफेशनल तौर पर भी इसे खराब नहीं करना चाहते। फवाद आगे कहते हैं, जिन लोगों के साथ आपके रिश्ते अच्छे हैं और अगर आप उनके साथ ज्यादा काम करेंगे तो इससे चीजें और खराब हो जाएगी।
फवाद आगे कहते हैं, आप दोस्ती और काम को मिक्स न करें। इससे चीजें ज्यादा खराब होने की उम्मीद रहती है। वहीं फवाद खान के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो उन्होंने हाल ही में अहमद अली बट के पॉडकास्ट एक्सक्यूज़ मी में रोल प्ले किया। दूसरी तरफ माहिरा को लेकर अभी कोई खबर सामने नहीं आई है कि उनका अगला प्रोजेक्ट क्या होगा, हाल ही में उन्हें टीवी सीरीयल ‘राजिया’ में देखा गया था।
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
6 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
8 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
9 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
9 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
10 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
12 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 day agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines