हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

O Romeo X Review: हिट या फ्लॉप…'ओ रोमियो' में कैसी लगी शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री? जानिए क्या बोली पब्लिक

O Romeo X Review: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगी है. विशाल भराद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं. यूजर्स और फैंस इसे मास एंटरटेनर बता रहे हैं.

विज्ञापन
'ओ रोमियो' में कैसी लगी शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री? (Photo- X)

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. ये फिल्म 2026 की बहुचर्चित फिल्मों में से एक थी, जिसकी रिलीज का दर्शकों और फैंस को बेसब्री से इंतजार था. अब ये इंतजार भी खत्म हो गया है. मूवी आते ही छा गई है और एक्स पर ट्रेंड कर रही है. लोग फिल्म को लेकर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. चलिए बताते हैं शाहिद और तृप्ति की जोड़ी दर्शकों को कैसी लगी.

फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ ही नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. इस फिल्म के जरिए शाहिद और तृप्ति की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आ रही है. लोग दोनों को साथ में काफी एन्जॉय कर रहे हैं. इनकी केमिस्ट्री तो हिट हो गई है साथ ही अविनाश तिवारी की खलनायिकी ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है.

‘ओ रोमियो’ देख क्या बोली पब्लिक?

अगर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक यूजर ने फिल्म ‘ओ रोमियो’ को 5 में से 4.5 तो किसी ने 4 स्टार दिए हैं. मूवी के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आते उससे पहले ही लोगों इसे ब्लॉकबस्टर बता दिया है. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ओ रोमियो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है. शाहिद कपूर ने अपनी इंटेंसिटी से स्क्रीन पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है. तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी ने भी शानदार काम किया है. पूरी स्टार कास्ट ने फिल्म के असर को और बढ़ा दिया है’.

विज्ञापन

पैसा वसूल फिल्म है ‘ओ रोमियो’- यूजर

इमोशनली रिच और पावरफुल फिल्म- यूजर

इतना ही नहीं एक अन्य यूजर ने फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर एक्स पर लिखा कि ये एक पावरफुल और इमोशनली रिच फिल्म है. ये एक परफेक्ट बैलेंस वाला क्लास और मास एंटरटेनर फिल्म है. शाहिद की तारीफ में लिखा कि उनकी फेनोमिनल इंटेंस परफॉर्मेंस देखने के लिए मिली. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस भी किलर है. इसे शाहिद के करियर का बेस्ट रोल बताया है.

7 स्टार्स से सजी है ‘ओ रोमियो’

बहरहाल, अगर फिल्म ‘ओ रोमियो’ के बारे में बात की जाए तो ये 7 स्टार्स से सजी मूवी है, जिन्हें स्क्रीन पर देखना एक कमाल का एक्सपीरियंस बताया जा रहा है. इसमें शाहिद और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं और उनके अलावा इसमें विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी और नाना पाटेकर भी हैं. फिल्म में दिशा पाटनी के साथ शाहिद का एक आइटम नंबर भी है, जिसे लोगों ने रिलीज से पहले ही काफी पसंद किया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola