O Romeo Avinash Tiwary: शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया है और तभी से फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ट्रेलर में जहां शाहिद कपूर अपने पुराने अंदाज में लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं, वहीं बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय अविनाश तिवारी ने भी अपने किरदार से ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. अविनाश तिवारी फिल्म में विलेन की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने बताया है कि उन्होंने अविनाश तिवारी को इस फिल्म के लिए विलेन के रूप में क्यों चुना?
अविनाश तिवारी का खतरनाक अवतार
फिल्म के ट्रेलर में अविनाश तिवारी को खतरनाक विलेन के रूप में दिखाया गया है. फिल्मों में अक्सर चॉकलेटी बॉय की भूमिका निभाने वाले अविनाश तिवारी के इस अवतार को देखकर ऑडियंस एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. वहीं विशाल भारद्वाज ने भी बताया है कि इस फिल्म के विलेन के लिए अविनाश तिवारी का नाम ही उनके जेहन में क्यों आया. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर विशाल भारद्वाज ने अविनाश तिवारी की जमकर तारीफ करते हुए इस बात का खुलासा किया.
यह भी पढ़ें: Oscars 2026 Update: 98वें ऑस्कर में फिर टूटा भारत का सपना, ‘होमबाउंड’ को नहीं मिला नॉमिनेशन
कैसे बने विलेन?
विशाल भारद्वाज ने कहा, ‘अविनाश शायद तुम्हें पता ना हो, लेकिन आपका नाम इस रोल के लिए साजिद नाडियाडवाला ने सजेस्ट किया था. जब हम इस किरदार को लेकर चर्चा कर रहे थे तो साजिद भाई ने आपकी सिफारिश की थी. उस समय में भी सोच में पड़ गया था क्योंकि खलनायक का किरदार निभाना काफी मुश्किल होता है. ओ रोमियो का विलेन ना तो मोगैम्बो है और ना ही लंगड़ा त्यागी, वो इन दोनों के बीच का किरदार है. मैंने इस किरदार में काफी बदलाव किए और अविनाश ने सभी को स्वीकार भी किया. मैंने अविनाश को थोड़ा परेशान किया और अविनाश ने मुझे थोड़ा परेशान किया, तब कहीं जाकर ये नतीजा निकला है. मुझे बहुत खुशी है कि हम दोनों ने मिलकर इस मुकाम को हासिल किया है.’
यह भी पढ़ें: ‘मैंने सावधान किया था…’, कृष्णा अभिषेक को लेकर गोविंदा का चौंकाने वाला बयान
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें अविनाश तिवारी और विशाल भारद्वाज की ये पहली फिल्म है. वहीं शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की ये साथ में चौथी फिल्म है. फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में हैं और उनके साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, अरुणा ईरानी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines