कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी बेहतरीन एक्टिंग और मिमिक्री को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्हें कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आमिर खान की मिमिक्री करते हुए देखा गया था. शो में उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को चौंका दिया था. ऐसे में अब एक्टर ने फैंस को अपना नया टैलेंट दिखाया गया है. सुनील ना केवल एक्टिंग में ही बल्कि घर के कामकाज में भी परफेक्ट हैं, जिसकी एक छोटी सी झलक उन्होंने दिखाई है.
दरअसल, सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी घर के कामकाज करते हुए एक झलक देखी जा सकती है. एक्टर का ये अंदाज और अवतार फैंस के लिए काफी नया है. उन्होंने अपने इस हिडन टैलेंट से भी फैंस को हैरान कर दिया है कि कैसे कोई इंसान इतना परफेक्ट हो सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘तू मेरी मैं तेरा…’ फ्लॉप होने के बाद कार्तिक आर्यन ने दिखाया बड़ा दिल; फीस में की भारी कटौती
चूल्हे पर रोटियां सेंकते दिखे सुनील ग्रोवर
वायरल हो रहे वीडियो में सुनील ग्रोवर को कड़ाके की ठंड में चूल्हे पर रोटियां सेंकते हुए देखा गया है. इसमें वो ब्लैक कलर के कपड़ों में टोपी लगाए नजर आ रहे हैं और छत पर खुले में कड़ाके की ठंड में चूल्हे पर रोटियां सेंक रहे हैं. वो केवल रोटियां ही नहीं सेंकते हैं बल्कि गोल-गोल उसे बनाते हुए भी नजर आ रहे हैं. जबकि हर किसी के लिए गोल-गोल रोटियां बनाना बड़ा ही मुश्किल काम लगता है लेकिन वीडियो में देख पा रहे हैं कि सुनील कितनी आसानी से रोटियां बना रहे हैं और इसे तवे पर सेंक भी रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan को इस दिन रिलीज करने की फिराक में मेकर्स, कोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी निगाहें
सुनील ग्रोवर ने वीडियो के साथ लिखा कैप्शन
सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर अपना रोटी बनाते हुए वीडियो भी शेयर किया है. इसे साझा करने के साथ ही कॉमेडियन ने शानदार कैप्शन भी लिखा और फैंस को खाने के लिए आमंत्रित भी किया है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन के साथ लिखा, ‘दोस्तों रोटी खा लो.’ उनके इस वीडियो पर ना केवल फैंस बल्कि सेलेब्स ने भी खूब रिएक्शन दिए हैं. इसमें अर्चना पूरन सिंह से गुनीत मोंगा और रणवीर बरार तक का नाम शामिल है. यहां तक कि शक्ति मोहन ने तो लिखा, ‘भूख लग गई ये देखकर.’ सुनील का ये शानदार वीडियो वायरल हो रहा है. लोग इसे पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘जुबान पर काबू रखूंगा और…’, सरेआम गंदी बात करने पर हनी सिंह को हुआ पछतावा; वीडियो में मांगी माफी
आमिर खान की मिमिक्री से ऑडियंस को किया हैरान
आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर ने इसके पहले कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो में आमिर खान की मिमिक्री करके सभी को हैरान कर दिया था. कपिल के शो में हाल ही में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे फिल्म ‘मैं तेरा तू मेरी, तू मेरी मैं तेरा’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. इस दौरान सुनील ने स्टेज पर आमिर बनकर एंट्री की थी, जिसमें उनकी कमाल की मिमिक्री के लिए तारीफ भी की गई थी. इसे देखकर तो आमिर खुद भी हैरान थे. एक्टर ने सुनील के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा था कि वो इसे मिमिक्री नहीं कहेंगे. उनके लिए ये इतना असली था कि उन्हें लगा कि वो खुद को ही देख रहे हैं.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines