फिल्मी दुनिया से ब्रेकअप और अफेयर जैसी खबरें आना आम बात है. लेकिन इन दिनों मशहूर डांसर नोरा फतेही चर्चा में बनी हुई है. कुछ दिनों पहले एक ऐसी खबर सामने आई, जिसमें दावा किया जा रहा था कि नोरा मोरक्को के फुटबॉल अशरफ हकीमी को डेट कर रही हैं. दरअसल नोरा ने एक फोटो शेयर किया था जिसमें वो मोरक्को की टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आ रही थी. माना ऐसा जा रहा था कि नोरा इस फुटबॉल ग्राउंड पर अशरफ हकीमी को चियर करने आई थी. लेकिन अब नोरा एक 4 साल पुराने पोस्ट के कारण दोबारा सुर्खियों में बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: ब्लैक मैजिक से हुई शेफाली जरीवाला की मौत? अफवाहों पर पति ने किया बड़ा खुलासा
4 साल बाद वायरल हुआ पोस्ट
दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें नोरा और भूषण कुमार की अफेयर की अफवाहों का जिक्र किया गया है. इतना ही नहीं नोरा ने इस वायरल पोस्ट पर अपना रिएक्शन भी दिया था. जो अब काफी चर्चा में बना हुआ है. आपको बता दें कि साल 2022 में एक पोस्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया जा रहा था कि भूषण कुमार का नोरा के साथ अफेयर चल रहा है.
यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के लिए करना पड़ेगा और इंतजार, यहां देखें कंटेस्टेंट्स की टेंटेटिव लिस्ट
नोरा और भूषण कुमार का 2 साल चला था अफेयर
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार यह दावा फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने किया था. उन्होंने कहा था कि नोरा और भूषण कुमार का अफेयर करीब 2 सालों तक चला था. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया था कि भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार को इस बात की जानकारी थी. वहीं खबरें यह भी आ रही थी कि भूषण कुमार और दिव्या खोसला कुमार अलग होने वाले हैं. लेकिन बाद में कपल ने इन सब बातों से इंकार कर दिया था और कहा था कि यह सिर्फ अफवाह है.
यह भी पढ़ें: 13 साल बड़े एक्टर को डेट कर चुकी हैं TV की सबसे महंगी एक्ट्रेस, जानिए कौन हैं वो?
नोरा का रिएक्शन हुआ वायरल
नोरा और भूषण कुमार की अफेयर की खबरें एक बार फिर चर्चा में तब आई,जब एक टिकटॉक इन्फ्लुएंसर ने तीन साल पुरानी अफेयर वाली पोस्ट को रेडिट थ्रेड से दोबारा शेयर किया है. इस पोस्ट में नोरा का रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है. दरअसल नोरा फतेही इस पोस्ट के नीचे लिखा ‘वाह’ और हंसने वाला इमोजी भी लगाई है. इस पोस्ट में नोरा का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines