Nikhat Shares Ira- Nupur Wedding photos: आमिर खान की लाडली आयरा खान (Ira Khan) और नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) की शादी के सारे फंक्शन्स अच्छे से संपन्न हो गए। डेस्टिनेशन वेडिंग से लेकर रिसेप्शन तक सारे इवेंट पूरे रीति-रिवाज के साथ किए गए। अब आमिर खान की बहन और आयरा खान की बुआ निखत (Nikhat) ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की हैं। पहली फोटो में आमिर खान उनकी एक्स वाइफ किरण राव, रीना दत्ता नुपुर शिखरे की मां और नुपुर शिखरे की बुआ सहित पूरी फैमिली नजर आई है।
निखत ने जमकर किया डांस
निखत का एक डांस वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें पूरी फैमिली के साथ खुशी से झूमते देखे जा सकता है। भतीजी की शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ-साफ दिखाई दे रही है। निखत वेडिंग के हर लुक में शानदार लग रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी के संगीत की भी फोटो शेयर की है। निखत ढोलक की धुन को मैच करते हुए गाने गा रही हैं । जहां शादी की फोटोज में आयरा का भरा-पूरा परिवार दिखाई दिया, वहीं नुपुर की तरफ से सिर्फ उनकी मां नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें-ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचीं कृति सेनन
फैंस के रिएक्शन्स
ये देख फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है, एक ने लिखा, पूरी शादी में दूल्हा का कोई रिश्तेदार नहीं था, केवल दूल्हा और मां । दूसरे यूजर ने लिखा, दूल्हे के घर वाले कहां हैं? वहीं कुछ ने निखत के लुक की जमकर तारीफ की है, यूजर ने कहा, ब्यूटीफुल बुआ, एक यूजर ने फैमिली का तारीफ करते हुए लिखा, माशाअल्लाह और कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी के साथ अपने कमेंट को पूरा किया है। बता दें, इससे पहले भी निखत ने शादी से कुछ फोटो शेयर की थी, जिसमें फैंस आयरा के लुक की तुलना उनकी बुआ से कर रहे थे। फैंस का कहना था, आयरा बिल्कुल आपकी तरह लगती है। सोशल मीडिया पर आयरा और नुपुर की वेडिंग के फोटोज और वीडियोज इन दिनों जमकर वायरल हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 hr agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines