Neha Kakkar: बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. नेहा खुद से जुड़े पोस्ट और जानकारी इंटरनेट पर शेयर करती रहती हैं. इस बीच अब एक बार फिर से नेहा सुर्खियों में आ गई हैं. नेहा ने अपनी हालिया पोस्ट में काम से ब्रेक का ऐलान किया, लेकिन तुरंत ही इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया. अब सिंगर का ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
नेहा कक्कड़ ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा कि वो कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं. नेहा ने लिखा कि समय आ गया है जिम्मेदारियों, रिलेशनशिप, काम और हर चीज से ब्रेक लेना का. मुझे नहीं पता की वापसी होगी या नहीं. धन्यवाद.
फिर डिलीट किया पोस्ट
नेहा ने इसके अलावा एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं फैंस और पैपराजी से भी रिक्वेस्ट करती हूं कि वो भी मेरी प्राइवेसी का ख्याल रखे और मुझे आराम से जीने दें. कोई कैमरा नहीं प्लीज, उम्मीद है कि आप मुझे मेरी शांति देंगे. नेहा ने जैसे ही इस पोस्ट को शेयर किया, वैसी ही डिलीट भी कर दिया.
इंटरनेट पर वायरल हुआ नेहा का पोस्ट
अब सोशल मीडिया पर सिंगर का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. नेहा ने पहले स्टोरी शेयर की और फिर डिलीट कर दी. सिंगर का ऐसा करना लोगों को कुछ खास समझ नहीं आया और इसे पीआर स्टंट बताया.
लोगों में हो रही चर्चा
इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोगों में ये भी चर्चा हो रही है कि क्या नेहा किसी तनाव में तो नहीं हैं. अब वजह क्या है ये तो खुद नेहा ही जानती हैं, लेकिन इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं. गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले नेहा का गाना आया था, जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोलिंंग का सामना करना पड़ा था. अब कुछ यूजर्स इसे उससे भी जोड़कर देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें- राज कुंद्रा की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब इस मामले में जारी हुआ समन
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
3 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
4 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
4 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
4 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
4 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines