‘पंचायत’ और ‘बधाई दो’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. उनकी पर्सनल लाइफ जगजाहिर है कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं. अधिकतर लोगों को पता है कि वह विवियन रिचर्ड्स से प्यार करती थीं लेकिन, उनके साथ उनका रिश्ता आगे बढ़ नहीं पाया था. मगर प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने नीना का पूरा सपोर्ट किया था. अब उन्होंने खुद से जुड़ा ऐसा किस्सा बताया है, जिसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा. वह किसी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली थीं लेकिन उसने एकदम आखिरी समय में धोखा दिया था. जबकि सारी तैयारियां हो चुकी थीं. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
दरअसल, नीना गुप्ता ने हाल ही में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बात की. इस दौरान उन्होंने अपने इस टूट रिश्ते और धोखेबाज मंगेतर का खुलासा किया. एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक शख्स से सगाई कर चुकी थीं और शादी की लगभग सारी तैयारियां हो चुकी थीं. लेकिन आखिरी मौके पर उसने धोखा दे दिया था. उन्होंने बताया कि उस समय उनके दिमाग में सबकुछ सेट हो गया था कि उनका एक बच्चा होगा. मैं दिल्ली कपड़े और जूलरी खरीदने के लिए गई थी और अचानक से उसका कॉल आया और कहा कि वह अभी शादी नहीं कर पाएगा. एक्ट्रेस ने उससे पूछा था कि आखिर क्या हो गया है? उसने जवाब दिया था कि उसे अभी अपना साइनस का ऑपरेशन कराना है.
यह भी पढ़ें: बॉबी देओल या थलापति विजय… Jan Nayagan के लिए किसे मिले ज्यादा पैसे? जानिए बाकी कलाकारों की फीस
शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर ने तोड़ दिया था रिश्ता
नीना गुप्ता ने आगे बताया कि उन्होंने सोचा कि साइनस का ऑपरेशन कोई बहुत बड़ा इश्यू नहीं है. ये तो बाद में भी हो सकता है. वह आज तक इस रिश्ते को तोड़ने के पीछे की वजह नहीं जान पाई हैं. यहां तक कि वह उसके पैरेंट्स तक से लगातार पूछती रही थीं कि आखिर क्या हुआ, क्यों इस रिश्ते को तोड़ दिया गया? लेकिन उनकी ओर से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला.
6 महीने बाद वापस लौटा था शख्स
इतना ही नहीं, नीना गुप्ता अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं कि शादी तोड़ने के 6 महीने में वो शख्स उनके पास आया था और उस समय वह शादी के लिए भी राजी था. लेकिन एक्ट्रेस ने उसे भगा दिया था और कहा था कि उन्हें उससे शादी नहीं करनी. हालांकि, जब वो 6 महीने बाद लौटा तो भी नीना गुप्ता ने उससे रिश्ता तोड़ने के पीछे की असल वजह जानने की कोशिश की. लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया. एक्ट्रेस बोलीं कि लोग कब किन मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहे होते हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं होती. लोगों को मजबूरी में भी कुछ फैसले लेने पड़ते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मैं पिज्जा नहीं हूं जो…’, 26 साल बाद एक्ट्रेस ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, एक्स हसबैंड ने किया था टॉर्चर?
सगाई टूटने के बाद नीना गुप्ता को रिचर्ड्स से हुआ था प्यार
गौरतलब है कि नीना गुप्ता इस सगाई टूटने के बाद ही क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में आई थीं. हालांकि, वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं और उन्होंने बेटी मसाबा को जन्म दिया था, जिसकी परवरिश उन्होंने बतौर सिंगल मदर की थी. बाद में साल 2008 में विवेक मेहरा से एक्ट्रेस ने शादी करके अपना घर बसा लिया था. बहरहाल, अगर नीना गुप्ता के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह इन दिनों फिल्म ‘वध 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसे 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसमें उनके अपोजिट संजय मिश्रा लीड रोल में हैं.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
15 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines