Nayyi Navelli Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. फिल्म के इस टीजर में हॉरर, कॉमेडी और फैंटेसी देखने को मिल रही है, जो भी इस टीजर को देख रहा है, उसकी तारीफ कर रहा है.
यामी गौतम ने शेयर किया पोस्ट
यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने फिल्म के टीजर को शेयर किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए यामी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि देवियों और सज्जनों, मोहिनी की तरफ से एक छोटी-सी रिक्वेस्ट. टीजर आउट. फिल्म का टीजर देखने के बाद यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. वहीं, अगर टीजर की बात करें तो करीब डेढ़ मिनट के टीजर में एक परिवार के भीतर नई दुल्हन को लेकर ऐसा शक पैदा होता है, जो धीरे-धीरे कहानी को सुपरनैचुरल दिशा में ले जाता है.
फिल्म के टीजर में क्या?
इतना ही नहीं बल्कि इसकी सबसे खास बात ये है कि फिल्म खुद को सिर्फ हॉरर कहानी तक सीमित नहीं रखती बल्कि पारिवारिक मनोरंजन के साथ पागलपन और रहस्य का भी मजा देगी. फिल्म के टीजर की शुरुआत परिवार की बैठक से होती है, जहां एक शख्स अपनी भाभी मोहिनी को लेकर बात छेड़ता है.
मोहिनी की चर्चा
फिर दबाव पड़ने पर वो कह देता है कि उसे लगता है मोहिनी डायन है. इसके बाद उसे थप्पड़ पड़ता है और जमकर डांट भी मिलती है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती क्योंकि टीजर मोहिनी के भीतर सच में किसी अलौकिक शक्ति की मौजूदगी का इशारा करता है. जी हां, मोहिनी को हवा में तैरते हुए भी दिखाया गया है.
नाश्ते में दो डायन, तीन पिशाच और चार भूत…
इतना ही नहीं बल्कि इसी दौरान वो कहती हैं कि मैं नाश्ते में दो डायन, तीन पिशाच और चार भूत खा जाती हूं. इसके बाद उनका अंदाज फिल्म के रहस्य को और गहरा कर देता है और वो लोगों से एक छोटी-सी गुजारिश भी करती हैं कि थोड़ा बड़ा सोचिए. फिल्म का टीजर कमाल का है और अब लोगों को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म रिलीज के बाद कैसा परफॉर्म करती है, जिसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा. अब हर किसी को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है.
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों Kamal Haasan पहली ही हिंदी फिल्म में अपनी लीड एक्ट्रेस से हो गए थे नाराज?
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
4 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
23 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 days ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines