King 100 vs King: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी आज यानी 29 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी 100वीं फिल्म का पहला ग्लिम्प्स जारी किया गया है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया. साथ ही इसके टाइटल का भी खुलासा किया गया है और फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. ये फिल्म साल के आखिर में शाहरुख खान की फिल्म के साथ रिलीज होगी.
नागार्जुन की 100वीं फिल्म
नागार्जुन अक्किनेनी की अपकमिंग फिल्म का पहला ग्लिम्प्स देख फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने एक्टर की ऐतिहासिक 100वीं फिल्म का पहला ग्लिम्प्स जारी कर दिया है. फिल्म का आधिकारिक नाम ‘किंग 100’ रखा गया है, जिसमें अभिनेता शानदार लुक में नजर आ रहे हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘किंग 100’ के डेढ़ मिनट से ज्यादा लंबे इस ग्लिम्प्स में नागार्जुन अक्किनेनी को एक बेहद स्टाइलिश और दमदार अवतार में देखा जा सकता है. इस वीडियो ग्लिम्प्स के आखिर में फिल्म का टाइटल ‘किंग 100’ का खुलासा किया जाता है. साथ ही ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
शाहरुख खान की फिल्म से होगी टक्कर
इस फिल्म की सीधी टक्कर शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ से होगी. जी हां, बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ भी 24 दिसंबर 2026 को ही थिएटर्स में रिलीज की जाएगी. दोनों बड़े स्टार्स हैं और ऐसे में दोनों की फिल्में एक साथ रिलीज हो रही है, तो जाहिर है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘महाक्लैश’ तो होगा ही.
फिल्म ‘किंग 100’
वहीं, अगर फिल्म ‘किंग 100’ की बात करें तो इसे आर.ए. कार्तिक ने लिखा और निर्देशित किया है जबकि फिल्म का निर्माण अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने किया है. फिल्म में संगीत देवी श्री प्रसाद, सिनेमैटोग्राफी राजा महादेवन, प्रोडक्शन डिजाइन सतीश कुमार एन और एडिटिंग नवीन नूली की है.
पहला ग्लिम्प्स
साथ ही कहानी की बात करें तो फिल्म का ग्लिम्प्स देखने से पता चलता है कि नागार्जुन ने पहले अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया. इसके बाद उन्होंने मेहनत से अपने आपको स्थापित किया है और अब वो लोगों की मदद करते हैं. इसलिए लोग उन्हें प्यार से किंग बुलाते हैं. फिल्म का पहला ग्लिम्प्स बेहद शानदार है.
लोगों में फिल्म को लेकर क्रेज
गौरतलब है कि फिल्म ‘किंग 100’ नागार्जुन अक्किनेनी की 100वीं फिल्म है. ऐसे में फैंस के लिए ये फिल्म और भी खास होगी और इसके लिए लोगों में अलग ही क्रेज भी देखने को मिलेगा. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत करती है और दोनों फिल्मों की टक्कर का किस पर क्या असर होता है.
यह भी पढ़ें- कब रिलीज होगा Daayra का ट्रेलर, किस तारीख को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म? Kareena Kapoor की मूवी पर आया लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines