Mrunal Thakur: पॉपुलर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने डीपफेक के खिलाफ आवाज उठाई है. एआई डीपफेक को लेकर एक्ट्रेस बेहद सख्त है और उन्होंने इसको लेकर चेतावनी भी दे दी है. इस लेकर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बात रखी है. आइए जानते हैं कि आखिर इस मामले पर मृणाल ठाकुर का क्या कहना है?
मृणाल ठाकुर ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एआई डीपफेक पर अपनी राय रखी है. साथ ही उन्होंने डीपफेक बनाने वालों को चेतावनी दी है. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मेरी शक्ल का इस्तेमाल करके डीपफेक कंटेंट बनाना या शेयर करना गैर-कानूनी और अस्वीकार्य है.
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
उन्होंने आगे लिखा कि इसे तुरंत रोकने के लिए मेरी तरफ से औपचारिक नोटिस समझें. मेरी पहचान का आगे कोई भी गलत इस्तेमाल हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के गलत इस्तेमाल से दुनिया भर के लोगों, खासकर मशहूर हस्तियों के बीच चिंता बढ़ रही है.
सेलेब्स ने दिखाई सख्ती
जी हां, इस टेक्नोलॉजी के जरिए डीपफेक, छेड़छाड़ किए गए वीडियो और पहचान के गलत इस्तेमाल के कई मामले सामने आए हैं. हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स ने भी इसे लेकर सख्ती दिखाई है और अब ऐसे में मृणाल ठाकुर ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई है और उन्होंने डीपफेक बनाने वालों को चेतावनी दी है.
पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा
बता दें कि कई एक्टर्स ने एआई से होने वाले गलत इस्तेमाल से अपनी पहचान, इमेज और पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है. इन स्टार्स में अक्षय कुमार, वरुण धवन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, कार्तिक आर्यन, सुनील शेट्टी सहित कई बड़े स्टार्स शामिल हैं.
मृणाल ठाकुर का वर्कफ्रंट
वहीं, अगर मृणाल ठाकुर के काम की बात करें तो अभिनेत्री हाल ही में ‘डकैत’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्मों में नजर आई हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस, एटली कुमार के निर्देशन में बन रही मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राका’ से भी जुड़ी हुई हैं. इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra का ‘मामा’ और ‘मामासिता’ अंदाज देख क्या बोले यूजर्स?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
29 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines