Movie Release This Week: अक्टूबर का आखिरी हफ्ता सिनेमा प्रेमियों के लिए कुछ खास नहीं रहा है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई तेजस और 12वीं फेल भी कुछ खास नहीं रही है। अब नवंबर का महीना शुरू होने वाला है और सिनेमाघरों में जबर्दस्त फिल्में दस्तक देने वाली हैं। यानी नवंबर में फेस्टिव सीजन के साथ ही लोगों को कई बेहतरीन फिल्में (Movie Release This Week) देखने का मौका मिलने वाला है। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: OTT पर इस हफ्ते मिलेगा क्राइम-थ्रिलर का डबल डोज, Jawan से Arya 3 तक ये फिल्म और सीरीज मचाएंगी धमाल
यूटी69 (UT69) (Movie Release This Week)
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के जीवन पर आधारित है यह फिल्म यूटी 69। राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी कंटेट पर आधारित फिल्म यूटी 69 बॉलीवुड में उनकी जेल की जर्नी को बताएगी। फिल्म में राज कुंद्रा पर एडल्ट फिल्में बनाने और उसके बाद उनके साथ जेल में हुए बर्ताव की कहानी बताई जाएगी।
आंख मिचौली (Aankh Micholi)
आंख मिचौली मूवी में मृणाल ठाकुर और अभिमन्यु के साथ परेश रावल और शरमन जोशी भी लीड रोल में दिखेंगे। फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघर में दस्तक दे रही है। इसके अलावा इस फिल्म में परेश रावल, अभिषेक बनर्जी, दिव्या दत्ता, शरमन जोशी और अभिमन्यु दसानी जैसे कलाकार भी इस ट्रेलर में अपनी-अपनी भूमिकाओं के साथ दर्शकों का ध्यान खींचते हुए नजर आएंगे। ‘ढूंढते रह जाओगे, ऑल इज वेल और ओह मॉय गॉड’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने ‘आंख मिचौली’ के डायरेक्शन की जिम्मेदारी अपने कंधों पर फिल्मों पर ली है।
द लेडी किलर (The Ladykiller)
अजय बहल के डायरेक्शन में बनकर तैयार ये फिल्म अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की मूवी है। फिल्म की स्टारकास्ट में प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा के भी होने की चर्चा है। यह फिल्म भी 3 नवंबर को रिलीज हो रही है। ‘द लेडी किलर’ में अर्जुन कपूर एक प्ले बॉय बने हैं। अर्जुन कपूर की जिंदगी में पहले से ही एक लड़की है, जिसके प्रति एक्टर का किरदार कमिटेड है। बावजूद इसके अर्जुन के किरदार को भूमि पेडनेकर से प्यार हो जाता है। भूमि की जिंदगी के कई राज होते हैं, जिनके बारे में जब अर्जुन को पता चलता है तो उसके होश उड़ जाते हैं। वहीं बाद में जब अर्जुन को पता चलता है कि जिस लड़की से वह प्यार करता है उसके महाराजा से नाजायज संबंध हैं। फिल्म में लव ट्रायंगल इसकी कहानी को मजेदार बनाता है।
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
27 mins ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
13 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
20 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
21 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
22 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines