Most Heartbreaking Sad Song: हिंदी सिनेमा की ना सिर्फ फिल्में बल्कि कई गाने भी ऐसे हैं, जो आज भी फैंस सुनना पसंद करते हैं. बॉलीवुड ने कई ऐसे गाने बनाए हैं, जिन्होंने ना सिर्फ प्यार बल्कि जुदाई को भी बेहद शानदार ढंग से दिखाया है. आज हम आपको एक ऐसे ही ब्रेकअप सॉन्ग के बारे में बता रहे हैं, जो टूटे दिल वालों के प्लेलिस्ट में आज भी शामिल होता है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सा गाना है?
‘पहले तो कभी-कभी गम था’
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड का पॉपुलर सॉन्ग ‘पहले तो कभी-कभी गम था’ है, जिसे अल्ताफ राजा ने गाया था. प्यार में टूटे लोगों के लिए ये गाना किसी जादू से कम नहीं था. इस गाने में अल्ताफ राजा की भर्राई हुई आवाज, शायरी से भरे बोल और गहरी पीड़ा नजर आती है, जिसकी वजह से ये आज भी उतना ही पॉपुलर है.
अल्ताफ राजा का पॉपुलर गाना
साल 2000 में आए एल्बम ‘दिल के टुकड़े हजार हुए’ का गाना ‘पहले तो कभी कभी गम था’, अल्ताफ राजा के सबसे पॉपुलर गानों में शामिल है. वहीं, अगर गाने की बात करें तो इस गाने को म्यूजिक खुद अल्ताफ राजा और वैष्णव देवा ने दिया है. हालांकि, इसके दर्दभरे बोल अरुण भैरव ने लिखे थे. टूटे हुए आशिक आज भी इसे सुनना पसंद करते हैं.
किसी हिट फिल्म के जैसी पॉपुलैरिटी
अल्ताफ राजा का ये गाना 90s के दर्द भरे गानों में शामिल है और इसका अपना एक अलग ही क्रेज है. आज भी ये गाना यूट्यूब पर खूब वायरल होता है. वहीं, अगर अल्ताफ राजा की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई गाने दिए हैं और वो दौर ऐसा था कि किसी भी मशहूर म्यूजिक एल्बम की पॉपुलैरिटी किसी हिट फिल्म के हिट होने जैसी थी. अल्ताफ का ये गाना कुछ ऐसा ही था, जिसने उन्हें ना सिर्फ एक अलग पॉपुलैरिटी बल्कि लोगों के दिलों में भी अलग जगह दी और लोग आज भी उन्हें प्यार देते हैं.
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की वो अदाकारा, जो 16 की उम्र में बनीं मिस इंडिया
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines